चमोली: नशेड़ी पति के उत्पीड़न से परेशान पत्नी अपने बच्चों के साथ पहुंची थाने–

by | Mar 15, 2025 | उत्पीड़न, चमोली | 0 comments

पुलिस ने महिला और बच्चों को वन स्टॉप सेंटर भेजा, नशेड़ी पति करता था लगातार मारपीट–

गोपेश्वर, 15 मार्च 2025: नशेड़ी पति से परेशान होकर जब महिला ने पुलिस से सहायता मांगी तो पुलिस ने महिला को बच्चों संग वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। यह मामला चमोली जनपद के नंदानगर ब्लॉक के सैंती गांव का है।

नंदानगर पुलिस ने बताया कि बीते 13 मार्च को सूचना मिली कि सैंती गांव का मनोज शराब पीकर पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट कर रहा है। पुलिस मनोज, उसकी पत्नी और दोनों बच्चों को थाना नंदानगर लेकर आई। जहां पर पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब पीकर उनके साथ लगातार मारपीट करता है।

करीब आठ माह पहले वह मारपीट से तंग आकर मायके चली गई, लेकिन पति ने बच्चों को उसके साथ नहीं जाने दिया। वह 13 मार्च को वापस लौटी तो उसने फिर से मारपीट शुरू कर दी। उसकी सात साल की बेटी और छह साल का बेटा है। लेकिन वह उनका भरण पोषण करने में अक्षम है।

पुलिस ने शनिवार को वन स्टॉप सेंटर गोपेश्वर में आश्रय दिलाने के लिए बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष हेमलता भट्ट ने बताया कि महिला व उसके बच्चों को फिलहाल वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। समिति बाद में निर्णय लेगी कि बच्चों की पढ़ाई लिखाई के लिए किस तरह की व्यवस्था की जाएगी।

Latest News

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन–

मेडिकल कॉलेज, विज्ञान संकाय, मिनी स्टेडियम और कृषि प्रशिक्षण केंद्र सहित 11 प्रमुख मांगें उठाईं...

चमाेली: गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे प्राथमिक शिक्षक संघ के ​शिक्षक–

प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार, टीईटी से छूट और ओपीएस बहाली की मांग उठाई-- गोपेश्वर, 17...

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...
error: Content is protected !!