चमोली: गंगोलगांव में गूंजे जल है तो कल है के नारे, महिलाओं ने की प्राकृतिक जलस्रोत की सफाई–

by | Mar 25, 2025 | चमोली, पेयजल | 0 comments

विश्व जल दिवस पर महिलाओं ने दिया प्राकृतिक जलस्रोतों के संरक्षण का संदेश, गोष्ठी भी की आयोजित–

गोपेश्वर, 25 मार्च 2025: पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित गोपेश्वर की चरण पादुका गोथल समिति की ओर से नगर पालिका गोपेश्वर के अधीन गंगोलगांव में विश्व जल दिवस पर प्राकृतिक जलस्रोत की साफ-सफाई कर प्राकृतिक जलस्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया गया। महिलाओं ने जल है तो कल है के नारे भी लगाए।

समिति की सक्रिय सदस्य संगीता देवी के नेतृत्व में क्षेत्र की महिलाओं ने प्राकृतिक जलस्रोत की पूजा भी की। समिति के संरक्षक सुधीर तिवारी ने कहा कि धीरे-धीरे भूजल का स्तर घट रहा है। इसका संरक्षण करना बेहद जरुरी है।

गांवों के नौले-धारों की नियमित साफ-सफाई की जानी जरुरी है। कहा कि आज के दौरान में पेयजल योजनाओं के निर्माण पर जोर दिया जा रहा है, लेकिन पुराने प्राकृतिक जलस्रोतों की सुध नहीं ली जा रही है। हम धीरे-धीरे जल का महत्व भूलते जा रहे हैं। इस मौककेपर संगीता देवी, सीमा, महिला मंगल दल अध्यक्ष कविता, सुशीला, प्रमिला, प्रियंका देवी, शशि देवी के साथ ही कई महिलाएं मौजूद रहीं।

Latest News

स्वच्छता अ​​भियान: तुंगनाथ के बेस कैंप भुलकणा में चला स्वच्छता अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में युवाओं ने जुटाया प्लास्टिक कूड़ा -- गोपेश्वर, 18...

टीएचडीसीआईएल की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का हुआ शुभारंभ–

स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देना है उद्देश्य-- पीपलकोटी/चमोली, 18...

चमोली: पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अ​भियुक्तों को 24 घंटे के भीतर पकड़ा–

शातिरपंतीधरी की धरी रह गई, घटनास्थल के साथ ही सीसीटीवी फुटेज के जरिए अ​भियुक्तों तक पहुंची पुलिस...

चमोली: श्री गोपीनाथ और रुद्रनाथ के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर किया पुस्तक का लेखन–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ. ​शिवचंद सिंह रावत ने लिखी पुस्तक-- गोपेश्वर, 17...

चमोली: भव्य जल कलश यात्रा के साथ छिनका के हनुमानगढ़ी मंदिर में नौ दिवसीय राम कथा शुरू–

यज्ञ का भी होगा आयोजन, पंचांग पूजन और भद्र पूजा के साथ शुरू हुई श्रीराम कथा-- गोपेश्वर, 17 मई 2026:...

चमोली: मध्य हिमालय के लिए रवाना हुई भगवान रुद्रनाथ की देव डोली–

18 मई को खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, हजारों श्रद्धालुओं ने किए भगवान रुद्रनाथ के...

चमोली: जनपद जनपद में जिला योजना के लिए 74 करोड़ 23 लाख 70 हजार रुपये के वा​र्षिक बजट का हुआ अनुमोदन–

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला योजना की बैठक, विकास और रोजगार बढ़ाने पर विशेष...

चमोली: तमिलनाडु से लापता युवक साधु वेश में मिला, पुलिस ने परिजनों से मिलाया–

पुलिस ने विशेष प्रयास से युवक परिजनों तक किया संपर्क, ऑपरेशन प्रहार अ​भियान में सत्यापन के बाद हुआ...

चमोली: विद्यालय समय में कार्यालयों के चक्कर लगाने वाले शिक्षकों पर सख्ती–

सीईओ का फरमान, बिना अनुमति मुख्यालय पहुंचे तो होगी कार्रवाई-- गोपेश्वर, 16 मई 2026: चमोली जिले में...
error: Content is protected !!