चमोली: दशोली ब्लॉक के देवर-खडोरा गांव में महिला और युवक मंगल दल ने किया बड़ा एलान–

by | Mar 25, 2025 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

गांव में किसी भी समारोह में शराब परोसने वाले परिवार का होगा सामाजिक बहिष्कार, पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगेगा, पढ़ें पूरी खबर–

गोपेश्वर, 25 मार्च 2025: दशोली विकास खंड के देवर-खडोरा गांव में महिला मंगल दल और युवक मंगल दल ने बैठक आयोजित कर गांव में शराबबंदी का एलान किया है। निर्णय लिया गया कि गांव में किसी भी समारोह में शराब पीने व पिलाने वाले के ​खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे परिवारों पर 5000 रुपये अर्थदंड लगाने के साथ ही सामाजिक बहिष्कार भी किया जाएगा। दूसरे के घरों में चोपीछिपे शराब पिलाने पर 10000 रुपये का अर्थदंड वसूला जाएगा। महिलाओं ने शराबबंदी के एलान को सख्ती से लागू करने की बात कही है।

मंगलवार को गांव में आयोजित हुई बैठक में महिलाओं ने कहा कि शराब के अत्य​​धिक प्रचलन से युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। गांव की दुकानों में अवैध रुप से खुलेआम शराब बेची जा रही है। युवा पीढ़ी के भविष्य को संवारने के बजाय बिगाड़ने का काम किया जा रहा है। कहा कि किसी भी समारोह में शराब परोसने की प्रवृ​त्ति पर यदि अंकुश नहीं लगा तो आने वाले समय में गांव में अराजकता का माहौल खड़ा हो जाएगा।

​निर्णय लिया गया कि शादी, जन्मदिन, मुंडन के साथ ही किसी भी अन्य समारोह में शराब पीने व पिलाने पर पूर्ण रुप से प्रतिबंध रहेगा। किसी भी समारोह में शराब परोसने की सूचना मिलने पर संबंधित परिवार का बहिष्कार कर दिया जाएगा। साथ ही समारोह में भी ग्राम पंचायत के कोई सदस्य शामिल नहीं होंगे।

महिला मंगल दल अध्यक्ष वीरा देवी ने कहा कि क्षेत्र के स्थानीय बाजार की दुकानों में अवैध रुप से शराब की बिक्री हो रही है। दुकानों में आकस्मिक छापेमारी के लिए पुलिस और जिला आबकारी विभाग को लिखा जाएगा। इस मौके पर सोनी देवी, प्रभा देवी, उमा देवी, सुलोचना देवी, कस्तूरा देवी, मनीषा देवी, शोभा देवी, हेमा देवी, सुमन देवी, संगीता देवी, मनोज सिंह, अमर सिंह, पंकज, अमित, सामाजिक कार्यकर्ता पपेंद्र सिंह रावत, प्रियांशु, उमेद, सुमित के साथ ही कई ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान कई अन्य प्रस्ताव भी रखे गए। जिन पर चर्चा हुई।

Latest News

चमोली: एनटीपीसी विष्णुगाड़ परियोजना में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को जांचने के लिए मॉक ड्रिल–

वि​भिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने सक्रिय रुप से लिया भाग, व्यापक मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन-- ज्योतिर्मठ, 30...

पर्यावरण संरक्षण: तुंगनाथ बेस कैंप भुलकण में स्वच्छता की मिसाल, भुलकण से धोतीधार तक चला सफाई अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में साफ-सफाई में जुटे लोग, पर्यावरण संरक्षण का दिया...

चमोली: गृह सचिव शैलेश बगौली ने किया कोतवाली गोपेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण–

डिजिटल पुलिसिंग और जनमैत्री पर दिया विशेष जोर, पदम विभू​षित चंडी प्रसाद भट्ट से की मुलाकात...

गढ़वाल विश्वविद्यालय में कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन मेला, किसानों को मिली आधुनिक जानकारी–

कार्यशाला में किसानों, छात्र-छात्राओं और कृ​षि से जुड़े लोगों को दी आधुनिक कृ​षि उपकरणों की...

चमोली: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन की मौत, तीन घायल–

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और डीडीआरएफ की टीम, देहरादून से देवाल जा रहे थे कार सवार...

चमोली में बारिश-बर्फबारी से मौसम सुहावना, जंगल की आग बुझी–

चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी-- चमोली, 29...

चमोली: बदरीनाथ पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढा श्रद्धालु का लाखों रुपये के जेवरात से भरा बैग–

मित्रता, सेवा और सुरक्षा” का सजीव उदाहरण पेश कर रही बदरीनाथ पुलिस, भावुक यात्री ने किया सैल्यूट...

चमोली: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी चचेरे भाई को 20 वर्ष का कठोर कारावास–

चमोली जिला न्यायालय में विशेष सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सुनाया फैसला, पीड़िता को तीन लाख प्रतिकर...

चमोली: ज्योतिर्मठ में भूधंंसाव के तीन साल बाद शुरू हुआ क्षतिग्रस्त भवनों का ध्वस्तीकरण–

जनवरी 2023 में हुआ था भू-धंसाव, सैकड़ों भवन हो गए थे असुर​क्षित, एसडीएम के निर्देश पर ध्वस्तीकरण...
error: Content is protected !!