आधुनिक भारत के विश्वकर्मा इंजीनियर सम्राट विश्वेसरैया को जन्मदिन पर किया याद–

by | Sep 15, 2021 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

गोपेश्वर: इंजीनियर डे पर बुधवार को चमोली जनपद के इंजीनियर्स ने महान अभियंता और भारत रत्न प्राप्त मोक्षगुंडम विश्वेसरैया के जन्मदिन पर उन्हें याद कर उनके कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड गोपेश्वर में आयोजित गोष्ठी में इंजीनियर विश्वेसरैया के कार्यों से सीख लेने पर जोर दिया गया। इंजीनियरर्स ने कहा कि देश के विकास में विश्वेसरेया द्वारा किए गए कार्यों को हमेशा याद किया जाता रहेगा। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के प्रभारी अधिशासी अभियंता रविप्रकाश वासव, धनीराम शाह, निखिलेश मल्ल, सचिन अशोक, शिवम मित्तल, आशीष थपलियाल, प्रेम सिंह राणा आदि ने विचार व्यक्त किए। आज भी मोक्षगुंडम विश्वेसरैया को आधुनिक भारत के विश्वकर्मा के रुप में भी जाना जाता है। अपने समय के बहुत बड़े इंजीनियर, वैज्ञानिक और निर्माता के रूप में देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को भारत ही नहीं, वरन् विश्व की महान् प्रतिभाओं में गिना जाता है। भारत में अभियंता दिवस प्रतिवर्ष 15 सितंबर को मनाया जाता है।

Latest News

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...

चमोली: टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में हिंदी पखवाड़ा शुरू–

30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के जरिए हिंदी के प्रयोग को दिया जाएगा बढ़ावा...

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...
error: Content is protected !!