चमोली। नारायणबगड़ के नंदा देवी अन्नपूर्णा मठ पैतोली में अजीबो गरीब स्थिति पैदा हो गई। जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने विधायक मुन्नी देवी शाह के सामने ही उनके नाम के शिलापट्ट को पटक पटक कर तोड़ डाला। जब तक लोग कुछ समझते, जिला पंचायत उपाध्यक्ष स्वयं मंच पर चढ़ गए, उन्होंने लोगों को मामले से अवगत कराया। दरअसल, मंगलवार को नंदाअष्टमी के पर्व पर नंदामहोत्सव आयोजित हुआ। मेले में थराली विधायक मुन्नी देवी शाह और जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण रावत को बतौर अतिथि बुलाया गया था। विधायक कार्यक्रम में पहले पहुंची, तो उन्होंने यहां नवनिर्मित धर्मशाले का विधिवत लोकार्पण कर दिया। इसके बाद कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत भी पहुंच गए। जब उपाध्यक्ष की नजर नवनिर्मित भवन पर चस्पा हुए शिलापट्ट पर पड़ी तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। वे सीधे शिलापट्ट के पास पहुंचे और उसे हटाकर तोड़ दिया। इसके बाद वे कार्यक्रम के मंच पर चढ़ गए। उन्होंने जनता को संबोधित करना शुरू कर दिया। कहा कि 2020 में जिला पंचायत उपाध्यक्ष निर्वाचित होने के शीघ्र बाद उन्होंने जिला योजना से अन्नपूर्णा मठ पैतोली में धर्मशाला के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाया और इसके लिए भागदौड़ की। स्वीकृति के बाद भवन का निर्माण कार्य ग्रामीण निर्माण विभाग को सौंपा गया। लेकिन विधायक इस कार्य को अपना बताकर वाहवाही लूट रही हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के विकास कार्यों को जबरन अपने नाम करने के लिए विधायक अधिकारियों पर दबाव डाल रही हैं, जो कि सरासर गलत ह।
सभा में पहुंचे जिला पंचायत उपाध्यक्ष हुए आग बबूला, विधायक के सामने ही पटक-पटक कर तोड़ डाला शिलापट्ट, पढ़ें क्या है पूरा मामला–
by laxmi Purohit | Sep 15, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

Latest News
विशेष सत्र न्यायाधीश विंध्याचल सिंह की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में किया पूनम को दोषमुक्त...
विशेष विमान से केदारनाथ पहुंचे अदाणी, मंदिर समिति से जुड़ी व्यवस्थाओं के साथ ही निर्माण कार्यों की...
केदारनाथ के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर अभिभूत हुए तीर्थयात्री, व्यवस्थाओं को देख संतुष्ट...
बदरीनाथ धाम में स्वच्छता के साथ आय का नया मॉडल, साफ-सफाई में जुटे 79 पर्यावरण मित्र-- बदरीनाथ, 30...
चमोली जिले में शत प्रतिशत रहा आईसीएसई का परीक्षा परिणाम, सौम्या और स्मयन बने जिला टॉपर-- चमोली, 30...
आरोपी गिरफ्तार, कर्णप्रयाग में मीडिया से वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने हत्यांकांड का किया खुलासा...
गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...
मंदिर समिति ने किया कैलाश खैर का स्वागत, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कैलाश खैर के साथ खिंचवाई...
लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा होगी...
