चमोली: धूमधाम से मनाया गया भाजपा का 46वां स्थापना दिवस, स्वच्छता अ​भियान भी चलाया–

by | Apr 6, 2025 | चमोली, राजनीति | 0 comments

भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल ने कहा हमारा एकमात्र उद्देश्य राष्ट्र प्रथम, भाजपा से जुड़ना हर कार्यकर्ता का है गर्व–

गोपेश्वर, 06 अप्रैल 2025: रविवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापन दिवस के मौके पर भाजपा जिला कार्यालय सहित जिले सभी मंडल केंद्रों में पार्टी के 46वें स्थापना दिवस को भव्य तरीके से मनाया गया। भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा एक गोष्ठि का आयोजन किया गया,

जिसमें बतौर मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और कठिन मेहनत के बल पर हम आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। हमारा एक मजबूत राजनीतिक अधिष्ठान है, भाजपा का हर एक कार्यकता को गर्व है कि व एक ऐसी राजनीतिक पार्टी की विचार धारा के साथ आगे बढ़ रहे है जिसका एक मात्र उद्देश्य ” राष्ट्र प्रथम ” है, हमारा हर एक कार्यकर्ता अंत्योदय के सिद्धांत के साथ समाज के साथ मिलकर आज भी समाज सेवा में आज भी समर्पित है।

उन्होंने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवाद और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत ने हमें राष्ट्रहित और मानवता को सर्वोपरी रखने की प्रेरणा दी। आज देश में हमारी सरकार है और देश के अधिकतर राज्यों में भाजपा सरकारें हैं, आज दुनिया में भारत का मान सम्मान तो बढ़ा ही है, हमारे मजबूत नेतृत्व के कारण दुनिया का ध्यान भारत की तरफ है। दुनिया भारत को बहुत आशा और विश्वास से देख रही है।

आज देश विकसित भारत की तरफ बढ़ गया है। हमने 2047 में विकसित भारत का संकल्प लिया है जिसकी और हमारी यात्री निकल चुकी है। स्थापना दिवस पर जिले के प्रत्येक मंडलों में और मंडलों के प्रत्येक बूथों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक स्थलों मठ मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों में पार्टी का झंडा भी स्थापित किया।

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य नंदन बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रम बर्त्वाल, वरिष्ठ भाजपा नेता हर्षवर्धन मैठाणी, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र हटवाल, मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल, वीरेंद्र रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र राणा, बल्लभ थपलियाल, सूबेदार आनंद सिंह फर्स्वाण, संजय आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...

चमोली: नंदानगर में बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू–

पिछले लंबे समय से बदहाल ​स्थिति में थी नगर की आंतरिक सड़क, अब मिलेगी राहत-- नंदानगर, 02 जुलाई 2026:...

बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच...

चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...

चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...

चमोली: निजी भूमि पर निर्माण की अनुमति देने की मांग को लेकर प्रदर्शन, फूटा लोगों का गुस्सा–

जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में किया प्रदर्शन, जिला विकास प्राधिकरण की ओर से लगाई जा रही रोक हटाने की...

चमोली: सोनला में पेयजल लाइन से छेड़छाड़ का आरोप, स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग उठाई–

उपजिला​धिकारी को ज्ञापन सौंपकर जलापूर्ति बहाल करने और दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग- गोपेश्वर, 1...
error: Content is protected !!