दुर्घटना: भागवत कथा सुनने के बाद घर लौट रहे ग्रामीणों का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत–

by | Apr 7, 2025 | दुर्घटना, नई टिहरी | 0 comments

वाहन में टिहरी के लोदस गांव के ग्रामीण थे सवार, तीन गंभीर घायलों को बेस अस्पताल श्रीनगर किया रेफर–

नई टिहरी, 07 अप्रैल 2025: घनसाली के चमियाला क्षेत्र के लोदस गांव के समीप एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें 20 लोग सवार थे। जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि छह सवारियां घायल हुए हैं। 12 लोगों को सकुशल बचा लिया गया है।

बताया जा रहा है कि सभी लोग लोदस गांव के निवासी थे। दुर्घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल पुलिस टीम के साथ ही प्रशासनिक टीम भी मौके पर पहुंची और राहत, बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नायब तहसीलदार बालगंगा ने अस्पताल में भर्ती घायलों का हालचाल जाना। दुर्घटना में तीन गंभीर घायलों को बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सभी लोग भागवत कथा सुनकर वापस अपने गांव जा रहे थे।

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!