चमोली: शराब तस्करों पर चमोली पुलिस का प्रहार, 16 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार–

by | Apr 8, 2025 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

शराब तस्करों का वाहन किया सीज, पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में अवैध शराब के विरुद्ध चल रहा जनपद में अ​​भियान–

चमोली, 08 अप्रैल 2025: चमोली पुलिस नशे के ​खिलाफ लगातार अ​भियान चला रही है। जनपद में नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार द्वारा जनपद में अवैध रूप से नशे का व्यापार करने वालों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई करने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा अवैध नशे की तस्करी करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में चौकी मेहलचौरी पुलिस को सूचना मिली की एक वैगन-आर कार खन्सर की ओर से शराब की पेटियाँ लेकर मेहलचौरी की तरफ आ रही है। जिस पर तत्काल चौकी प्रभारी मेहलचौरी अपर उप निरीक्षक विशन लाल द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों का चैकिंग अभियान चलाया गया, खन्सर की ओर से मेहलचौंरी की तरफ आ रहे वाहन संख्या यूके-13ए-3209(वैगन आर) को चैक किया गया

तो वाहन में सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों विनोद कुमार पुत्र स्व0मिरमानी राम निवासी ग्राम नौगांव ग्राम सभा मूसू थाना गैरसैण चमोली उम्र-38 वर्ष व हयात सिंह पुत्र स्व0 पदम सिंह निवासी ग्राम खेती थाना गैरसैण जिला चमोली उम्र- 36 वर्ष को वाहन से 16 पेटी अवैध अग्रेजी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों उपरोक्त के विरुद्ध थाना गैरसैण पर मुकदमा आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है। पुलिस टीम में अतिरिक्त उपनिरीक्षक विशन लाल और होमगार्ड देवेंद्र सिंह शामिल रहे।

Latest News

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...

चमोली: जिला​धिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा–

विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...
error: Content is protected !!