चमोली: चमोली पुलिस ने “ऑपरेशन मुक्ति“अ​भियान के तहत दो बच्चों का स्कूल में दिलाया दा​खिला–

by | Apr 11, 2025 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

बच्चों को भिक्षा नहीं, शिक्षा दें” का दिया संदेश, पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में चल रहा ऑपरेशन मु​क्ति–

गोपेश्वर, 11 अप्रैल 2025: पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन व नोडल अधिकारी/क्षेत्राधिकारी मदन सिंह बिष्ट के पर्यवेक्षण में गठित ऑपरेशन मुक्ति की टीमों द्वारा जनपद में बाल भिक्षावृत्ति व बाल श्रम के विरूद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत निरंतर प्रसासरत रहकर ऐसे बच्चों को चिह्नित कर स्कूल में उनका दाखिला कराया जा रहा है जो आर्थिक स्थिति से कमजोर या अन्य किन्ही कारणों से शिक्षा से वंचित रह गए हैं।

इसी क्रम में ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा गौचर बाजार में रहने वाले एक बालक एवं एक बालिका का चिन्हीकरण कर उनका विवरण एकत्र किया गया। जिसके पश्चात बुधवार को उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा में लाने के लिए नए शिक्षण सत्र में स्थानीय स्कूल में उनका दाखिला कराया गया।

यह पल बच्चों और उनके परिवार के लिए बेहद खुशी का अवसर था। परिजनों ने चमोली पुलिस प्रशंसा करते हुए इस सराहनीय कार्य के लिए ऑपरेशन मुक्ति टीम का आभार प्रकट किया।

Latest News

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...
error: Content is protected !!