चमोली: फायर यूनिट बदरीनाथ ने किया धाम में अ​ग्नि सुरक्षा व्यवस्था क व्यापक निरीक्षण–

by | May 5, 2025 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

होटल कर्मियों को दिया गया अग्निशमन उपकरणों को चलाने का प्रशिक्षण–

बदरीनाथ, 04 मई 2025: प्रभारी अग्निशमन अधिकारी फायर यूनिट बदरीनाथ एफएसएसओ श्याम सिंह के नेतृत्व में फायर सर्विस की टीम द्वारा बदरीनाथ धाम में अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत एक महत्वपूर्ण अभियान चलाया गया। इस दौरान धाम में स्थित होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं का फायर ऑडिट एवं निरीक्षण किया गया।

इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य था कि इन संस्थानों में अग्नि सुरक्षा के मानकों का पूर्ण पालन हो, ताकि आग लगने की स्थिति में जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ संस्थान मानकों के अनुरूप आवश्यक अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गयीथी। जिन्हे तत्काल नोटिस जारी किए गए और उन्हें एनबीसी (राष्ट्रीय अग्नि सुरक्षा कोड) के मानकों के अनुरूप अपनी आग सुरक्षा व्यवस्था पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

तत्पश्चात फायर कर्मियों द्वारा होटल, धर्मशाला और आश्रम में मौजूद स्टाफ को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों का प्रयोग एवं संचालन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण के तहत स्टाफ को अग्निशमन उपकरणों का सही तरीके से उपयोग करने की विधि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी।

Latest News

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
error: Content is protected !!