कोरोना टीकाकरण महा अभियान में लक्ष्य से अधिक हुआ टीकाकरण, डीएम ने थपथपाई अधिकारियों की पीठ–

by | Sep 18, 2021 | कोरोना, चमोली | 0 comments

गोपेश्वर।  चमोली जनपद में कोरोना टीकाकरण के महाअभियान में रिकार्ड टीकाकरण हुआ। पूरे जिले में महाअभियान के तहत 9000 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था जबकि स्वास्थ्य विभाग ने निर्धारित लक्ष्य से अधिक  10765 लोगों का टीकाकरण किया गया। लक्ष्य से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन करने पर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने स्वास्थ्य विभाग को बधाई दी है।  
टीकाकरण महाअभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 152 सैशन साइट और 63 मोबाइल टीमों गठित की थी। जिसमें 105 सैशन साइट दूरस्थ गांव क्षेत्रों के आसपास लगाए गए थे। महाअभियान के दौरान जनपद में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों ने उत्साह के साथ टीकाकरण करवाया। जिसमें गर्भवती/धात्री महिलाएं, दिब्यांगजन एवं जनपद में निवासरत नेपाली नागरिक, कामगार भी शामिल थे। टीकाकरण महाअभियान दिवस पर कोविड की पहली डोज के लिए 1000 लक्ष्य के सापेक्ष 2105 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जबकि दूसरी डोज में 8000 लक्ष्य के सापेक्ष 8660 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। महाअभियान के दिन जोशीमठ 1436, चमोली 1743, घाट 817, नारायणबगड 816, थराली 1002, देवाल 361, कर्णप्रयाग 1649, गैरसैंण 1579, पोखरी 706 तथा जिला अस्पताल में 656 सहित कुल 10765 लोगों का रिकॉर्ड टीकाकरण हुआ। गोपेश्वर में पांच शिक्षकों की टीम ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के साथ मिलकर महाअभियान को सफल बनाया। डीएम ने सभी अधिकारी व कर्मचारियों को बधाईयां दी। 

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!