चमोली: आचार्य रामदयाल और क्रांति भट्ट को मिला योगेश्वर शास्त्री सम्मान–

by | May 18, 2025 | चमोली, सम्मान | 0 comments

प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य, सामाजिक और पत्रकार स्वर्गीय योगेश्वर प्रसाद की पुण्य तिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम–

गोपेश्वर, 18 मई 2025: चमोली जनप के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य, कथावाचक व पत्रकार स्वर्गीय पंडित योगेश्वर प्रसाद मैठाणी शास्त्री की चतुर्थ पुण्य तिथि पर मैठाणा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ज्योतिष शास्त्र और अंकगणना के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले आचार्य पंडित रामदयाल मैंदुली और वरिष्ठ पत्रकार क्रांति भट्ट को पंडित योगेश्वर प्रसाद शास्त्री सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम आरके पांडेय ने कहा कि हमें अपने पूर्वजों की स्मृतियों को ऐसे आयोजनों से संजोए रखना चाहिए। कहा कि ऐसे आयोजनों को और व्यापक रूप दिया जाना चाहिए। द इंडियन एकेडमी के निदेशक इंजीनियर मुंनिंद्रखंडूड़ी ने पहाड़ की संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण की जरूरत पर बल दिया। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी में नैतिक मूल्यों का विकास भी होता है। वरिष्ठ अधिवक्ता समीर बहुगुणा ने स्व. पंडित योगेश्वर शास्त्री के धार्मिक, सामाजिक और पत्रकारिता के क्षेत्र में किए कार्यों व पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।

इस मौके पर प्रधानाचार्य पेड़ वाले गुरुजी धन सिंह घरिया, शशांक राणा, अनिल मैठाणी, दीपक मैठाणी, सुरेंद्र खंडूड़ी, ग्राम प्रधान शिव प्रसाद डिमरी, संदीप, विमल, अरविंद मैठाणी, हरीश मैठाणी, मनवर फरस्वाण के साथ ही कई लोग मौजूद रहे।

Latest News

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...

“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ चमोली में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वांअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–

गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, 83 वर्षीय पूर्व सैनिक को किया...

चमोली: चारधाम यात्रा में दवा आपूर्ति रहेगी सुचारु, औष​धि निरीक्षण हार्दिक भट्ट ने दिए मेडिकल स्टोरों को सख्त निर्देश–

यात्रियों के लिए 24 घंटे जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रखने, नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री पर निगरानी बढ़ाने...

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...
error: Content is protected !!