चमोली: गोबर में मिला नवजात बच्ची का शव, महिला गिरफ्तार–

by | May 23, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

नंदानगर क्षेत्र के एक गांव का मामला, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

नंदानगर, 22 मई 2025: चमोली जनपद के नंदानगर ब्लॉक क्षेत्र में एक महिला की हरकत ने मानवता को शर्मसार कर दिया। महिला ने अपनी नवजात बच्ची को गोबर के ढेर में दबा दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोबर के ढेर से नवजात के शव को निकाला और महिला को गिरफ्तार कर लिया।

मामला तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। नंदानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को एक विधवा महिला ने बच्ची को जन्म दिया। लेकिन इसकी भनक किसी को नहीं लगने दी। उसकी स्थिति को देखकर गांव की महिलाओं को संदेह हुआ। उन्होंने पुलिस को इस मामले की सूचना दी। पुलिस बृहस्पतिवार को गांव में पहुंची और महिला से पूछताछ की। महिला ने नवजात को गोबर में दबाने की बात बताई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने नवजात का शव पास में गोबर के ढेर के अंदर से बरामद कर लिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेज दिया।

बताया जा रहा है कि महिला के पति की 10 साल पहले करंट लगने से मौत हो गई थी। उसके तीन बच्चे हैं। ऐसे में अब पुलिस नवजात के पिता की तलाश कर रही है। पुलिस ने महिला से भी पूछताछ की, लेकिन वह नवजात के पिता के बारे में कुछ नहीं बता रही है।

नंदानगर थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने गांव में जाकर महिला से पूछताछ की तो उसने नवजात को गोबर के अंदर दबाने की जानकारी दी। जहां से नवजात का शव बरामद कर लिया गया। महिला नवजात के पिता के बारे में अभी कुछ नहीं बता रही है। इधर, अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद नवजात का कोई परिजन मौजूद नहीं था।

ऐसे में नवजात का अंतिम संस्कार करने को लेकर पुलिस के सामने समस्या थी। ऐसे में सुभाषनगर के पार्षद सूर्य प्रकाश पुरोहित और पाडुली के पार्षद दीपक बिष्ट आगे आए। उन्होंने नवजात का अंतिम संस्कार किया। पार्षद दीपक बिष्ट ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली तो वे अस्पताल पहुंचे। नवजात का कोई परिजन वहां मौजूद नहीं था। ऐसे में हमने मानवता के नाते उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

Latest News

चमोली: एनटीपीसी विष्णुगाड़ परियोजना में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को जांचने के लिए मॉक ड्रिल–

वि​भिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने सक्रिय रुप से लिया भाग, व्यापक मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन-- ज्योतिर्मठ, 30...

पर्यावरण संरक्षण: तुंगनाथ बेस कैंप भुलकण में स्वच्छता की मिसाल, भुलकण से धोतीधार तक चला सफाई अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में साफ-सफाई में जुटे लोग, पर्यावरण संरक्षण का दिया...

चमोली: गृह सचिव शैलेश बगौली ने किया कोतवाली गोपेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण–

डिजिटल पुलिसिंग और जनमैत्री पर दिया विशेष जोर, पदम विभू​षित चंडी प्रसाद भट्ट से की मुलाकात...

गढ़वाल विश्वविद्यालय में कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन मेला, किसानों को मिली आधुनिक जानकारी–

कार्यशाला में किसानों, छात्र-छात्राओं और कृ​षि से जुड़े लोगों को दी आधुनिक कृ​षि उपकरणों की...

चमोली: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन की मौत, तीन घायल–

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और डीडीआरएफ की टीम, देहरादून से देवाल जा रहे थे कार सवार...

चमोली में बारिश-बर्फबारी से मौसम सुहावना, जंगल की आग बुझी–

चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी-- चमोली, 29...

चमोली: बदरीनाथ पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढा श्रद्धालु का लाखों रुपये के जेवरात से भरा बैग–

मित्रता, सेवा और सुरक्षा” का सजीव उदाहरण पेश कर रही बदरीनाथ पुलिस, भावुक यात्री ने किया सैल्यूट...

चमोली: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी चचेरे भाई को 20 वर्ष का कठोर कारावास–

चमोली जिला न्यायालय में विशेष सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सुनाया फैसला, पीड़िता को तीन लाख प्रतिकर...

चमोली: ज्योतिर्मठ में भूधंंसाव के तीन साल बाद शुरू हुआ क्षतिग्रस्त भवनों का ध्वस्तीकरण–

जनवरी 2023 में हुआ था भू-धंसाव, सैकड़ों भवन हो गए थे असुर​क्षित, एसडीएम के निर्देश पर ध्वस्तीकरण...
error: Content is protected !!