शोकसभा: श्री बदरीनाथ मंदिर में दिवंगतों की आत्मशांति हेतु की गई प्रार्थना, तीर्थ पुरोहितों ने की शोक सभा–

by | Jun 14, 2025 | चमोली, बदरीनाथ, ब्रेकिंग | 0 comments

बीकेटीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ ही मंदिर समिति के अ​धिकारियों ने दिवंगतों के प्रति जताया शोेक–

बदरीनाथ धाम: 14 जून 2025: अहमदाबाद में 12 जून को हुए विमान हादसे में दिवंगतजनों की आत्म शांति हेतु श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा बदरीनाथ मंदिर में सामूहिक प्रार्थना की गयी तथा शोक सभा आयोजित हुई।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने अपने संदेश में अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के विमान हादसे में दिवंगत हुए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित सभी दिवंगतों के प्रति शोक संवेदना जताई तथा श्रद्धांजलि व्यक्त की है।

आज श्री बदरीनाथ मंदिर में बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती तथा बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कपरवाण, बदरीनाथ मंदिर प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी सहित सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना में दिवंगत हुए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित सभी की आत्मशांति की प्रार्थना की। वहीं बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल एवं केदारनाथ धाम मुख्य प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने विमान दुर्घटना के दिवंगतों के प्रति संवेदना जताई है।

बदरीनाथ स्थित बीकेटीसी कार्यालय सभागार में शोक सभा में संवेदना जताई गयी। शोक सभा में बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, बीकेटीसी प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, योगंबर नेगी, अजीत भंडारी, अमित पंवार हरीश जोशी, राहुल मैखुरी आदि मौजूद रहे।

ब्रह्मकपाल से जुड़े तीर्थ पुरोहित एवं वरिष्ठ पत्रकार डा. ब्रिजेश सती ने विमान हादसे में दिवंगतों के प्रति शोक व्यक्त किया।ब्रह्मकपाल तीर्थ पुरोहित समिति अध्यक्ष उमेश सती ने बताया कि सुधीर हटवाल, महावीर हटवाल,मदन कोठियाल, सुरेश हटवाल, दीनदयाल कोठियाल,संजय हटवाल, प्रमोद हटवाल, सुबोध हटवाल,सुभाष नौटियाल, हरीश सती, शक्ति हटवाल ने ब्रह्मकपाल के निकट आयोजित शोक सभा में विमान हादसे में जानगंवाने वाले लोगों प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की।

Latest News

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...
error: Content is protected !!