बिग ब्रेकिंग: केदारनाथ से फाटा लौट रहा हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, सात की मौत–

by | Jun 15, 2025 | ब्रेकिंग, रूद्रप्रयाग | 0 comments

गौरीकुंड के ऊपर जंगल में घास काट रही नेपाली मूल की महिलाओं ने दी घटना की जानकारी, मृतकों में बीकेटीसी का एक कर्मचारी भी शामिल–

रुद्रप्रयाग, 15 जून 2025: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक हेलिकॉप्टर क्रेश हो गया है। हेलिकॉप्टर केदारनाथ से फाटा आ रहा था। इसमें महाराष्ट्र के तीर्थयात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि एक बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलिकॉप्टर दुर्घटना पर शोक जताया है।

इनमें बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का एक कर्मचारी भी बताया जा रहा है। एनडीआरएफ, पुलिस, डीडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। सुबह से ही केदारनाथ क्षेत्र में कोहरा लगा था। हेलिकॉप्टर क्रैश होने की वजह भी खराब मौसम बताया जा रहा है। रुद्रप्रयाग जिला सूचना विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह केदारनाथ से गुप्तकाशी लौट रहा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं हेली सेवा नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि हेलीकॉप्टर आर्यन एविएशन का था, जिसमें पायलट के अलावा पांच यात्री और एक शिशु सवार थे।

बताया गया कि घाटी में अचानक मौसम बिगड़ने के कारण पायलट ने हेलीकॉप्टर को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान हादसा हो गया।सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर रेस्क्यू में जुटे हुए हैं। खोजबीन और राहत कार्य जारी है। बता दें कि बीते 7 जून को केदारनाथ के रास्ते बड़ासू में एक हेलिकॉप्टर अनियंत्रित होकर गौरीकुंड हाईवे पर ही लैंड हो गया था।

हेलीकॉप्टर में सवार मृतकों का विवरण निम्नलिखित है:

  1. कैप्टन राजबीर सिंह चौहान – पायलट (निवासी: जयपुर)
    Capt rajveer singh chauhan
    C42 Rana Colony
    Opp police station
    Shastri nagar
    Jaipur
  2. विक्रम रावत – बीकेटीसी कर्मचारी, निवासी: रासी, ऊखीमठ
  3. विनोद देवी – निवासी: उत्तर प्रदेश, उम्र: 66 वर्ष
  4. तृष्टि सिंह – निवासी: उत्तर प्रदेश, उम्र: 19 वर्ष
  5. राजकुमार सुरेश जायसवाल – निवासी: गुजरात, उम्र: 41 वर्ष
  6. श्रद्धा राजकुमार जायसवाल – निवासी: महाराष्ट्र
  7. काशी – बालिका, निवासी: महाराष्ट्र, उम्र: 3 वर्ष

Latest News

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...
error: Content is protected !!