जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

by | May 9, 2026 | आस्था, चमोली | 0 comments

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा–

गोपेश्वर, 09 मई 2026: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने शनिवार को भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने देश और प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि कहा कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा बेहतर ढंग से संचालित हो रही है। इसके चलते ही हजारों श्रद्धालु दर्शनों को पहुंच रहे हैं।

राज्यपाल के बदरीनाथ धाम पहुंचने पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने राज्यपाल का स्वागत किया। इसके बाद वे कार से मंदिर पहुंचे, जहां श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती और मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने उनका अभिनंदन किया। तीर्थयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्यपाल ने मंदिर में सूक्ष्म पूजा-अर्चना की।

मंदिर में दर्शन के बाद राज्यपाल ने बदरीनाथ के रावल अमरनाथ नंबूदरी से भेंट की तथा मंदिर परिसर में मौजूद तीर्थयात्रियों से मुलाकात कर यात्रा व्यवस्थाओं का फीड बैक लिया। बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत रिवर फ्रंट और अन्य निर्माण कार्यों का भी उन्होंने जायजा लिया। राज्यपाल ने धाम के विभिन्न स्टेकहोल्डर्स से बातचीत कर उनके सुझाव सुने और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के कार्यों की सराहना करते हुए तीर्थयात्रियों के अनुशासन को अनुकरणीय बताया।

राज्यपाल ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे भक्ति भाव और अनुशासन के साथ दर्शन करें तथा यात्रा व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान करें। चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों से स्थानीय उत्पादों को यात्रा की स्मृति के रूप में खरीदने का भी आह्वान किया।

इस दौरान उप जिलाधिकारी ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ, यात्रा मजिस्ट्रेट रविन्द्र जुवांठा, चमोली के एसडीएम राजकुमार पांडे, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट, एडिशनल एसपी होशियार सिंह, अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित और थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!