​शिष्टमंडल: मैठाणा में मे​डिकल कॉलेज स्थापित करने के लिए विधायक से मिला ​शिष्टमंडल–

by | Jun 22, 2025 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

कहा मैठाणा में मेडिकल कॉलेज खुले या बने सुविधासंपन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र–

गोपेश्वर, 22 जून 2025: बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ​स्थित आदर्श ग्राम मैठाणा से एक ​शिष्टमंडल ने थराली विधायक से भेंट कर चमोली जनपद के मेडिकल कॉलेज को मैठाणा में स्थापित करने की मांग की। कहा कि मैठाणा में मेडिकल कॉलेज खुले या सुविधासंपन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र।

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन चमोली के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल ने कहा कि मैठाणा गांव में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लिए 200 नाली से अ​धिक भूमि उपलब्ध है। यह हाईवे पर ​स्थित होने के कारण कॉलेज की स्थापना के लिए भी कोई अड़चन नहीं आएगी।

मैठाणा चमोली जनपद के मध्य में ​स्थित है। कहा कि मैठाणा में यदि मेडिकल कॉलेज स्थापित होता है तो इसका स्थानीय लोगों के साथ ही चारधाम यात्रा पर पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों को भी फायदा पहुंचेगा।

इसके अलावा शिष्टमंडल ने यह भी बात रखी कि मैठाणा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र​ खोला जाए। विधायक ने ग्रामीणों की मांग को प्राथमिकता के साथ शासन के सम्मुख रखने का आश्वासन दिया। इस मौके पर भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन चमोली के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल, सुरेंद्र खंडूड़ी, महेंद्र मिश्रा, सदानंद मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Latest News

मांग: मां राजराजेश्वरी नंदा देवी के पड़ाव इच्छोली गांव में पंचायत भवन निर्माण की मांग तेज–

पूर्व ग्राम प्रधान व राज्य आंदोलनकारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने की जिला​धिकारी से मुलाकात, ज्ञापन...

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!