चमोली: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए चमोली जनपद एक नजर में–

by | Jul 4, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

सर्वा​धिक ग्राम पंचायत और मतदाता वाला विकासखंड है गैरसैंण, 615 ग्राम पंचायतों में दो लाख 84 हजार मतदाता–

गोपेश्वर, 04 जुलाई 2025: चमोली जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। जिले में इस बार 615 ग्राम पंचायतों के दो लाख 84 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सबसे अधिक ग्राम पंचायत व मतदाता वाला विकासखंड गैरसैंण है। जबकि सबसे कम ग्राम पंचायत व मतदाता वाला विकसखंडदेवाल है।

चमोली जिले के नौ विकास खंडों के अंतर्गत 615 ग्राम पंचायतें हैं। भौगौलिक दृष्टि से अत्यधिक विकट और आपदा के लिहाज से बेहद संवेदनशील चमोली जिला एक तरफ कुमाऊं की समा से जुड़ा है तो दूसरी तरफ चीन सीमा से भी जुड़ा हुआ है।

गौचर से जिले की सीमा शुरू होती है और चीन सीमा के नीती घाटी की तक फैली है, एक तरफ देवाल विकासखंड का दूरस्थ गांव वाण है तो दूसरी तरफ नंदानगर का सुतोलकनोल जबकि गैरसैंण सहित अन्य विकासखंडों की सीमा कुमाऊ की सीमा से जुड़ती है।

हर क्षेत्र में पंचायत चुनाव को लेकर दावेदारों से लेकर लोगों में उत्साह है। कौन जीतेगा किसके पास गांवों के विकास की चाबी आएगी इसे लेकर कयास लगने शुरू हो चुके हैं।

———-

यह है चमोली में वि​भिन्न सीटों की स्थिति-

– जिले में कुल मतदाता तीन जून तक -284889

– महिला मतदाताओं की संख्या -138878

– पुरुष मतदाताओं की संख्या- 146011

– जिले में कुल ग्राम पंचायतें -615

– क्षेत्र पंचायत सदस्य -244

– जिला पंचायत सदस्य -26

——————

किस ब्लॉक में कितने मतदाता

ब्लॉक ग्राम पंचायत बीडीसी जिला पंचायत मतदाता

– दशोली 67 29 03 32210

– देवाल 47 20 02 22947

-गैरसैंण 95 40 05 47949

-नंदानगर 54 28 03 30925

-ज्योतिर्मठ 58 23 02 27054

-कर्णप्रयाग 94 91 03 37869

-नारायणबगड़ 79 25 03 29902

– पोखरी 73 25 03 31238

– थराली 48 23 02 24795

Latest News

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...

चमोली: तमक नाले से हुए नुकसान का जल्द मिले काश्तकारों को मुआवजा–

पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता डॉ. उदय सिंह रावत ने मौके पर जाकर प्रभावित काश्तकारों से की मुलाकात...

आफत: यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से आवाजाही बंद–

राना चट्टी और जंगल चट्टी बनास के पास सड़क बाधित, हाईवे खोलने में जुटी टीमें-- बड़कोट। मध्य रात्रि...

uttrakhand: सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखंड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी–

97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की, सुरक्षित घर...

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...
error: Content is protected !!