चमोली: सड़क बंद होने से गर्भवती महिला को हायर सेंटर ले जाना हो गया मु​श्किल तो जुगाड़ की डिवाइस ने बचाई जान–

by | Jul 8, 2025 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

नंदप्रयाग-नंदानगर सड़क के अवरुद्ध होने से प्रसव वाली महिला की चिकित्सकों ने बचाई जान, पढ़ें पूरी खबर–

चमोली, 08 जुलाई 2025: इन दिनों आपदा के कारण जगह-जगह अवरुद्ध हो रही सड़कों से गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक पहुंचाना चुनौति बना हुआ है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में ल्वाणी गांव की सुमन देवी को प्रसव पीड़ा होने पर मंगलवार को नंदानगर अस्पताल में भर्ती किया गया। महिला का सुरक्षित प्रसव तो हो गया, लेकिन रक्तस्राव नहीं रुक रहा था। काफी प्रयास के बाद भी जब स्थिति में सुधार नहीं हुआ, सड़क बंद होने पर महिला को रेफर भी नहीं कर सकते थे। ऐसे में चिकित्सकों ने खुद ही कोशिश जारी रखी।

डा. मनोज और डॉ. शोभित के साथ ही अस्पताल के स्टाफ की मदद से कंडोम कैथेटर डिवाइस बनाई। इसके उपयोग से प्रसूता का रक्त स्राव कम होने लगा। धीरे-धीरे महिला के स्वास्थ्य में सुधार होने पर चिकित्सकों व अस्पताल स्टाफ ने राहत की सांस ली।

केंद्र प्रभारी डाॅ. मनोज शाह ने बताया कि प्रसव के बाद महिला का रक्तस्राव बंद नहीं हो रहा था। सड़क बंद होने पर रेफर भी नहीं कर सकते थे। ऐसे में चिकित्सकों ने हर संभव प्रयास किए। कंडोम कैथेटर डिवाइस बनाई, जिससे काफी मदद मिली। अब जच्चा बच्चा काफी स्वस्थ्य हैं।

Latest News

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
error: Content is protected !!