चमोली: राजकीय इंटर कॉलेज निजमुला का भवन दो साल बाद भी आधा-अधूरा–

by | Jul 11, 2025 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

चमोली: राजकीय इंटर कॉलेज निजमुला का भवन दो साल बाद भी आधा-अधूरा–

मुख्य भवन के अभाव में कक्षाओं के संचालन में आ रही समस्या, अभिभावक संघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्य पूरा कराने की उठाई मांग–

गोपेश्वर, 11 जुलाई 2025: चमोली जनपद के निजमुला घाटी में ​स्थित राजकीय इंटर कॉलेज निजमुला का निर्माणाधीन भवन दो साल से अधूरा पड़ा हुआ है। दो साल में भवन का सिर्फ ढांचा ही खड़ा हो पाया है। वहीं भवन के अभाव में विद्यालय की कक्षाओं के संचालन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

निजमुला घाटी के अंतर्गत जीआईसी निजमुला का पुराना मुख्य भवन जर्जर हो गया था, जिसे शिक्षा विभाग ने ध्वस्त करवाकर यहां नए भवन का निर्माण कार्य शुरू कराया। लेकिन दो साल बाद भी नए भवन का काम पूरा नहीं हो पाया है। पीटीए अध्यक्ष बृजलाल और एसएमसी अध्यक्ष भीम सिंह ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। उनका कहना है कि विद्यालय में मुख्य भवन ध्वस्त हो चुका है, कुछ कमरे हैं जिनमें शिक्षकों के बैठने से लेकर कक्षाओं के संचालन की व्यवस्था की जा रही है।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से एक टिन शेड बनाया है। नए भवन का काम कछुवा गति से चल रहा है। विद्यालय में वर्तमान में 189 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विभाग को कई बार अवगत कराने के बाद भी निर्माण कार्य में तेजी नहीं आ रही है।

स्थिति यह है कि दो साल में भवन का ढांचा ही पूरा खड़ा नहीं हो पाया है। कक्षों की दीवारें पूरी नहीं बनी हैं। फिनिशिंग सहित अन्य कार्यों में भी समय लगेगा। भवन निर्माण की यही रफ्तार रही तो इसे पूरा होने में कई साल लग जाएंगे।

जबकि इसे एक साल में बनकर तैयार हो जाना था। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि भवन का स्थलीय निरीक्षण करवाते हुए कार्य को तेजी से करवाया जाए। ताकि बच्चों के पठन-पाठन में व्यवधान उत्पन्न न हो।

Latest News

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...
error: Content is protected !!