पंचायत: निजमुला घाटी के झींझी गांव में पहले ग्राम प्रधान चुने गए मोहन नेगी, विकास का खाका हुआ तैयार–

by | Jul 12, 2025 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

पहली बार अ​स्तित्व में आयी ग्राम पंचायत झींझी, 107 वोटर और 32 परिवार का गांव, अब नहीं जाना पड़ेगा ग्रामीणों को 10 किमी दूर इराणी–

गोपेश्वर, 12 जुलाई 2025: दशोली विकास खंड के निजमुला घाटी में एक नयी ग्राम पंचायत का उदय हुआ है। ग्राम पंचायत का नाम है झींझी। यहां 32 परिवरों में 107 वोटर हैं। बड़ी बात यह है कि पहली ग्राम पंचायत का ग्राम प्रधान भी निर्विरोध चुना गया है। ग्रामीणों ने गांव के सामाजिक कार्यकर्ता मोहन नेगी को ग्राम प्रधान की कमान सौंपी है।

उनके विरोध में चुनाव लड़ रहे दीपक नेगी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। प्रधान बनें मोहन नेगी ने कहा कि ग्रामीणों को ग्राम प्रधान से किसी भी काम को करवाने के लिए दस किमी की लंबी पैदल दूरी तय कर ईराणी गांव में जाना पड़ता था। अब गांव के विकास का खाका तैयार किया जाएगा।

इधर, विकासखंड पोखरी में सात ग्राम प्रधान निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। पांच गांवों में एक-एक नामांकन किए गए, जबकि दो गांवों के अन्य दावेदारों ने नाम वापस ले लिए, जिसके बाद यहां भी प्रधानों का निर्वाचन निर्विरोध कर दिया गया।

किमोठा के ब्रह्मचारी हरि किशन किमोठी, रडुवा में मनीषा देवी, नैल में दीपा देवी, बीणा तल्ला में सत्येंद्र सिंह नेगी और सटियाणा में जय प्रकाश डिमरी निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने गए। यहां एक-एक नामांकन ही किया गया था। वहीं शुक्रवार को दो ग्राम पंचायतों सिनाऊ पल्ला और पनाई में भी आपसी सहमति से अन्य दावेदारों ने नाम वापस ले लिए। जिसके बाद सिनाऊ पल्ला में तेजपाल रावत निर्मोही और पनाई मं मीनाक्षी का निर्वाचन निर्विरोध हो गया है।

Latest News

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...

चमोली: जिला​धिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा–

विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...
error: Content is protected !!