बची जान: समय पर उपचार और बेहतर सुविधाओं से कुसुम भट्ट की जान बची, जिला अस्पताल प्रशासन का जताया आभार–

by | Jul 13, 2025 | रूद्रप्रयाग, स्वास्थ्य | 0 comments

अचानक बिगड़ी तबियत, सीएमओ को फोन पर दी स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी, जिला अस्पताल में कराया भर्ती–

रुद्रप्रयाग, 13 जुलाई 2025: जनपद रुद्रप्रयाग के सुमाड़ीभरदार की रहने वाली 53 वर्षीय कुसुम भट्ट पिछले लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। किसी कार्यवश वे स्थानीय पोस्ट ऑफिस पहुंचीं, जहां उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। अत्यंत अस्वस्थ महसूस करने पर उन्होंने तुरंत जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश को फोन कर अपनी गंभीर स्थिति की जानकारी दी।

सीएमओ डॉ. राम प्रकाश ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल चिकित्सकीय टीम को सक्रिय किया और कुसुम भट्ट को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनीष की देखरेख में जब महिला की जांच की गई, तो पता चला कि उन्हें रक्त की भारी कमी है और उनकी किडनी में भी समस्या पाई गई।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने त्वरित उपचार प्रारंभ करते हुए कुसुम भट्ट को दो यूनिट रक्त चढ़ाया और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। तत्पश्चात नियमित दवाओं के साथ उनका संपूर्ण इलाज शुरू किया गया। चिकित्सकों के त्वरित प्रयास और बेहतर चिकित्सीय सुविधाओं की बदौलत अब उनकी स्थिति में निरंतर सुधार हो रहा है।

कुसुम भट्ट ने स्वस्थ होने के पश्चात जिला अस्पताल के समस्त चिकित्सकों, स्टाफ तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि आज जिला अस्पताल में जिस प्रकार की त्वरित और बेहतर सेवाएं मिल रही हैं, उससे हम ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी भरोसे के साथ यहां इलाज के लिए आ सकते हैं।

महिला का इलाज कर रहे वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनीष ने बताया कि “कुसुम भट्ट की सभी जांचें और उपचार पूरी तरह निःशुल्क किए गए हैं। अब उनकी स्थिति सामान्य है ।

Latest News

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...

चमोली: तमक नाले से हुए नुकसान का जल्द मिले काश्तकारों को मुआवजा–

पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता डॉ. उदय सिंह रावत ने मौके पर जाकर प्रभावित काश्तकारों से की मुलाकात...

आफत: यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से आवाजाही बंद–

राना चट्टी और जंगल चट्टी बनास के पास सड़क बाधित, हाईवे खोलने में जुटी टीमें-- बड़कोट। मध्य रात्रि...

uttrakhand: सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखंड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी–

97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की, सुरक्षित घर...

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...
error: Content is protected !!