चमोली। जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कें ग्रामीणों को दर्द दे रही हैं। उबड़-खाबड़ सड़कों पर ग्रामीणों का चलना मुश्किल हो गया है। स्थिति यह है कि घाट-सुतोल 30 किलोमीटर सड़क कई जगहों पर मलबे से पटी हुई है। कहीं वाहन चल नहीं पाता है तो वाहन चालक स्वयं ही मलबे को साफ कर वाहन को सुरक्षित आगे निकाल देता है। इस सड़क पर चलने वाले वाहन चालक अपने साथ बेलचा और फावड़ा हमेशा साथ में लेकर चलते हैं। पिछले पांच दिनों से भूस्खलन होने के कारण सड़क बंद पड़ी है। ग्रामीणों ने स्वयं भी सड़क को खोलने का प्रयास किया, लेकिन भारी मलबे को नहीं हटाया जा सका। ग्रामीण हिम्मत सिंह, मेहरबान सिंह, बादल सिंह, कमल सिंह, ताजवर सिंह और रघुवीर का कहना है कि कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कहने के बावजूद भी सड़क की दशा नहीं सुधारी जा रही है। उन्होंने कहा कि सड़क भूस्खलन से कई जगहों पर क्षतिग्रस्त पड़ी है। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों से शीघ्र सड़क को खोलने की मांग उठाई है।
इस सड़क पर बेलचा, फावड़ा साथ में लेकर चलता है वाहन चालक, पढ़ें क्या है कारण–
by laxmi Purohit | Sep 23, 2021 | चमोली, सड़क | 0 comments

Latest News
28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अधिकारियों को किया संबोधित-- देहरादून, 19...
सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...
नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...
आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपलब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अभियान...
पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...
अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...
रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...
