हक के लिए लड़ रहे हम, अब सामूहिक त्यागपत्र देने का लिया निर्णय–

by | Sep 24, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

चमोली। हम अपने हक के लिए लड़ रहे हैं, लेकिन सरकार है कि मानने को तैयार ही नहीं है। चमोली जनपद के सस्ता गल्ला विक्रेताओं में आक्रोश है कि वे एक सितंबर से आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार उनकी सुन नहीं रही है। शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यदि पूर्ति विभाग की ओर से किसी भी गल्ला विक्रेता पर कार्य करने के लिए दवाब और कानूनी कार्रवाई की जाती है तो समस्त गल्ला विक्रेता सामूहिक इस्तीफा जिला प्रशासन को सौंप देंगे। कहा गया कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखी जाएगी। जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती वह सरकारी गोदामों से राशन नहीं उठाएंगे। धरना-प्रदर्शन के बाद हुई बैठक में अध्यक्ष सत्य प्रसाद सेमवाल ने कहा कि एक सितंबर से सस्ता गल्ला विक्रेता लाभांश बढ़ाने, हर महीने मानदेय देने आदि मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती आंदोलन जारी रखेंगे।

इस मौके पर कर्णप्रयाग ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बगोली, कर्ण सिंह, दिनेश चंद्र, पूरण सिंह रावत, दीपक चंद्र मुनियाल, मान सिंह, धनराज सिंह रावत, महावीर सिंह, नरेंद्र सिंह, राम सिंह, दान सिंह, रमेेश चंद्र, शिव लाल, वीपी खंडूरी, दिनेश चंद्र आदि मौजूद थे। सस्ता गल्ला विक्रेताओं की हड़ताल से जिला पूर्ति विभाग के अधिकारी भी असमंजस में हैं। बताया जा रहा है कि गोदाम फुल होने के कारण पूर्ति विभाग ने अक्टूबर माह के राशन का भंडारण अभी तक नहीं किया है। 

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!