चमोली: पोखरी के ब्राह्मण थाला गांव में बारिश से दो मंजिला आवासीय मकान हुआ ध्वस्त–

by | Jul 29, 2025 | आपदा, चमोली | 0 comments

लगातार बारिश से पोखरी क्षेत्र में जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, सड़कें भी हुई भूस्खलन से खतरनाक–

पोखरी (चमोली), 29 जुलाई 2025: पोखरी विकास खंड में हो रही तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हाे गया है। सड़केंरपटीली हो गई हैं। इधर, विकास खंड के ब्राह्मण थाला गांव में दो मंजिला मकान ध्वस्त हो गया है। गनीमत रही कि मकान में कोई नहीं रह रहा था, दो सप्ताह पहले ही हर्षबल्लभ थपलियाल का परिवार कर्णप्रयाग में शिफ्ट हो गया था। जिससे बड़ी जनहानि होने से बच गई।

हालांकि मकान टूटने से अंदर रखा सारा सामान नष्ट हो गया। खाद्य सामग्री, बिस्तर सहित अन्य सामान घर में ही रखा हुआ था जो अब किसी काम का नहीं रहा। बताया कि भवन ध्वस्त होने की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है।

विकस खंड के गांवाें में बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। पैदल रास्ते रपटीले हो गए हैं, जबकि सड़कें भी भूस्खलन और भूधंसाव से रपटीली हो गई हैं। पोखरी-नेल नोलीसड़क पर जगह-जगह पहाड़ी और चट्टान से पत्थर छिटक कर आ रहे हैं,

जिससे वाहनों की आवाजाही खतरे के बीच हो रही है। पोखरी के हापला क्षेत्र को गुजरने वाली सड़क भी कई जगहों पर खस्ता हालत में पहुंच गई है। लोग जान जो​खिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं।

Latest News

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...
error: Content is protected !!