चमोली: अ​धिकृत पास की जांच के बाद ही मतगणना स्थल तक पहुंच पाएंगे उम्मीदवार और अ​भिकर्ता–

by | Jul 30, 2025 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर एसपी ने दिए दिशा निर्देश, सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा–

गोपेश्वर, 30 जुलाई 2025: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की बृहस्पतिवार को सभी नौ विकासखंडों में मतगणना होगी। बुधवार को मतगणना को लेकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी सर्वेश पंवार ने अधिकारियों के साथ बैठक की। एसपी ने सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए।

एसपी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आयोजित बैठक में कहा कि बिना पास के किसी भी व्यक्ति को मतगणना स्थल पर जाने की अनुमति न दी जाए। उम्मीदवार व उनके अभिकर्ता जिनके पास अधिकृत पास होंगे उनको ही अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी।

मतगणना के चारों ओर 200 मीटर की परिधि में सिर्फ ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों के वाहनों को आने की अनुमति होगी। अन्य सभी वाहन इस परिधि से दूर रहेंगे। सीसीटीवी कैमरे, बैरिकेटिंग, पार्किंग आदि की सुव्यवस्थित व्यवस्था की जाए।

परिणाम को लेकर अफवाह, उत्तेजना या अव्यवस्था की आशंका को देखते हुए इंटेलिजेंस यूनिट को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया। सोशल मीडिया व ग्राउंड स्तर से इनपुट को लेकर निगरानी रखी जाए।

Latest News

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...

छलिया मौसम: चमोली में तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर–

जिलाधिकारी की श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील, अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर...

बढ़ते जन सैलाब के बीच बाबा केदार के भक्तों की सुरक्षा बढ़ाई, बम निरोधक दस्ता द्वारा की जा रही सघन चेकिंग–

केदारनाथ धाम के वि​भिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में बम डिस्पोजल स्क्वाड ने की विशेष चेकिंग-- केदारनाथ...

जिला प्रशासन की सजगता और मानवीय संवेदनशीलता से बची 10 माह की मासूम की जिंदगी–

सीएमओ ने की अपील, उच्च हिमालयी क्षेत्र में 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यात्रा में लाने से बचें...

उत्तराखंड: ग्राम प्रधानों का वेतन 20 हजार रुपये किया जाए, ग्राम पंचायत से करवाएं 10 लाख रुपये तक के विकास कार्य–

प्रदेश प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को सौंपा 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन, वेतन वृद्धि और अधिकार...

चमाेली: बंड नागपुर के प्रभावितों ने टीएचडीसी के विरुद्ध आंदोलन शुरू करने का किया एलान–

20 अप्रैल को टीएचडीसी, एचसीसी और प्रभावितों के बीच प्रस्तावित बैठक प्रशासन ने कर दी थी निरस्त, अब...
error: Content is protected !!