बढ़ते जन सैलाब के बीच बाबा केदार के भक्तों की सुरक्षा बढ़ाई, बम निरोधक दस्ता द्वारा की जा रही सघन चेकिंग–

by | May 3, 2026 | ब्रेकिंग, रूद्रप्रयाग | 0 comments

केदारनाथ धाम के वि​भिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में बम डिस्पोजल स्क्वाड ने की विशेष चेकिंग–

केदारनाथ, 03 मई 2026: केदारनाथ धाम यात्रा के चरम पर होने के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा जनपद पुलिस की प्राथमिकता बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के कुशल निर्देशन में यात्रा मार्ग से लेकर मुख्य मंदिर परिसर तक सुरक्षा व्यवस्थाओं को नये सिरे से पुख्ता किया गया है।

सुरक्षा तैयारियों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से धाम के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में बम डिस्पोजल स्क्वाड ने संयुक्त रूप से एंटी-सबोटॉज विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बम डिस्पोजल स्क्वाड और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा अत्याधुनिक मेटल डिटेक्टर और अन्य सुरक्षा उपकरणों के माध्यम से मंदिर के प्रवेश द्वारों विश्राम स्थलों और श्रद्धालुओं के सामान की सघन जांच की गयी।

सुरक्षा व्यवस्था को केवल भौतिक चैकिंग तक ही सीमित नहीं रखा गया है बल्कि सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से भी भीड़भाड़ वाले इलाकों पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य यात्रा को निर्बाध बनाना और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसना है।

रुद्रप्रयाग पुलिस सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध करती है कि सुरक्षा जांच के दौरान तैनात कर्मियों के साथ सहयोग करें। यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस चौकी या ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को दें।

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!