चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

by | May 3, 2026 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन–

गोपेश्वर। चमोली जिले के कंडारा क्षेत्र में प्रतिवर्ष पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाला प्रसिद्ध दशोली गढ़ कौथिग इस वर्ष 4 से 6 जून तक आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में तैयारियां शुरू हो गई हैं और इसी क्रम में रविवार को कंडारा गांव में कौथिग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कौथिग को इस बार अधिक भव्य और आकर्षक स्वरूप देने पर सहमति बनी।

कौथिग समिति के अध्यक्ष सतेंद्र बिष्ट और पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्थानीय संस्कृति, लोक परंपराओं और पारंपरिक उत्पादों को विशेष पहचान देने पर जोर दिया गया। तय किया गया कि इस बार कौथिग में स्थानीय महिलाओं की ओर से काफल, लिंगुड़ा सहित अन्य पहाड़ी उत्पादों के विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे, जो मेले का मुख्य आकर्षण बनेंगे। इसके साथ ही हस्तशिल्प और पारंपरिक खाद्य पदार्थों को भी मंच मिलेगा।

जिला पंचायत सदस्य सरोजनी देवी ने कहा कि कौथिग केवल सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि स्थानीय उत्पादों और ग्रामीण स्वरोजगार को बढ़ावा देने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि महिला मंगल दलों की सक्रिय भागीदारी से आयोजन को नई पहचान मिलेगी।

बैठक में यह भी तय किया गया कि तीन दिवसीय आयोजन के दौरान क्षेत्र की महिला मंगल दलों और युवक मंगल दलों की ओर से लोकगीत, झोड़ा-चांचरी, लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इससे स्थानीय संस्कृति और लोक परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी।

उद्योगपति सुधीर रावत ने कहा कि ऐसे आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने के साथ पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देते हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई कौथिग की तर्ज पर दशोली गढ़ कौथिग को भी व्यापक पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में पूर्व प्रधान तेजवीर कंडेरी, दिनेश रावत, रवि बिष्ट, रोशन बिष्ट, जयसिंह कठैत, भरत, दर्शन सहित महिला मंगल दलों की महिलाओं और युवाओं ने भी अपने सुझाव रखे तथा आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!