चमोली: जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पसोपेश में कांग्रेस, भाजपा ने साफ की धुंधली तस्वीर–

by | Aug 9, 2025 | चमोली, राजनीति | 0 comments

राजनीतिक गलियों में चल रही चर्चा, कांग्रेस के लिए अब ज्यादा कुछ नहीं बचा, निर्विरोध अध्यक्ष बनने की चर्चा —

गोपेश्वर, 09 अगस्त: चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष सीट पर लगभग तस्वीर साफ होती दिख रही है। मटई वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े दौलत सिंह बिष्ट अब भारतीय जनता पार्टी के हो गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने उन्हें प्रस्तावित किया है। जिससे अभी तक जो तस्वीर धुंधली थी, वो अब धीरे-धीरे साफ होती जा रही है। चर्चा है कि कांग्रेस के लिए अब ज्यादा कुछ नहीं बचा है। वो इसलिए कि कांग्रेस के सम​र्थित कुछ सदस्यों के भाजपा के संपर्क में होने की बात कही जा रही है। चर्चा इस बात की ओर इशारा कर रही है कि कांग्रेस के लिए अब ज्यादा कुछ बचा नहीं है। जो कुछ था वह भाजपा समेट चुकी है।

बता दें कि

चमोली में जिला पंचायत के 26 सदस्य हैं। जिनमें से चार भाजपा और पांच कांग्रेस समर्थित जीते थे। जबकि 17 निर्दलीयों ने जीत दर्ज की। भाजपा से हकीकत की दौलत में भी सबसे आगे माने जा रहे मटई वार्ड के सदस्य दौलत सिंह बिष्ट को प्रत्याशी के तौर पर आगे किया गया है। शुक्रवार को ही दौलत बिष्ट ने भाजपा की सदस्यता ली है।

इधर, कांग्रेस ने अभी तक भी अध्यक्ष पद के लिए अपना प्रत्याशी घोे​षित नहीं किया है। बताया जा रहा है कि भाजपा ने अपने सदस्यों की सूची तैयार कर दी है। अध्यक्ष पद पर नौबत ​निर्विरोध बनने तक की आ गई है।

Latest News

कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया पूर्वी बांगर क्षेत्र के गांवों का दौरा–

सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश-- रुद्रप्रयाग, 22 मई 2026: कैबिनेट मंत्री एवं विधायक...

चमोली: 50 लाख मुआवजा और नौैकरी की मांग पर अड़े लोग, सात घंटे तक शव नहीं उठाया–

वन विभाग ने वि​भिन्न स्रोतों से 30 लाख रुपये देने और मृतक की पत्नी को नौकरी देने का दिया लि​खित...

विशेष विमान से गोपेश्वर पहुंचे भारत सरकार के गृहसचिव–

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की यात्रा पर जाएंगे, गोपीनाथ मंदिर में आरती में हुए शामिल-- गोपेश्वर, 21 मई...

आस्था: द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले–

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं-- मदमहेश्वर/उखीमठ/रुद्रप्रयाग, 21...

चमोली: जंगल में आग बुझाने गया फायर वाचर चट्टान से गहरी खाई में गिरा, मौत–

बिरही के पास चीड़ के जंगल में भड़की आग को बुझाने टीम के साथ गया था फायर वाचर-- चमोली, 21 मई 2026:...

बदरीनाथ से यात्रियों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर हाईटेंशन लाइन से उलझा–

पायलट ने सूझबूझ दिखाकर खेत में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी-- देहरादून/टिहरी...

चमोली: बूरा गांव की वन पंचायत की भूमि पर बड़े पैमाने पर हुआ अवैध कब्जा, प्रशासन मौन–

वन पंचायत सरपंच प्रबंध समिति, ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल ने जिला​धिकारी से की कार्रवाई की मांग...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर मायापुर में आ​खिरकार पूरा हुआ डामरीकरण, यातायात हुआ सुगम–

विवाद के कारण लंबे समय से रुका था चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य, प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद हुई सड़क...

चमोली: गुलदार ने घास लेने गई महिला पर किया हमला, घायल–

जिला अस्पताल में महिला के हाथ में लगाए गए टांके, सुबह मठ सड़क के समीप घास लेने गई थी महिला...
error: Content is protected !!