दहशत: देहरादून के लच्छीवाला टोल प्लाजा में आ धमके गजराज, एक कार को किया क्षतिग्रस्त–

by | Aug 9, 2025 | देहरादून, वन्यजीव | 0 comments

कुछ देर सड़क पर टहलने के बाद जंगल की ओर चले गया हाथी, टोल प्लाजा के पास आकर खड़ा हो गया, लोगों में रही दहशत–

देहरादून, 09 अगस्त 2025: एक हाथी शनिवार को लच्छीवाला टोल प्लाजा पर आ गया। कुछ देर तक टोल प्लाजा के इर्दगिर्द टहलने के बाद हाथी जंगल की ओर चले गया। जिस पर लोगों ने राहत की सांस ली।

हुआ यूं कि रक्षाबंधन पर्व पर हाईवे पर काफी चहल-पहल थी। कई गाड़िया टोल प्लाजा पर रुकी हुई थी। तभी शाम सात बजे अचानक कुछ सवारियों ने हाथी को टोल की तरफ आते देखा। वे चिल्लाने लगे और लोगों को सतर्क किया।

सड़क पार करते वक्त वहां खड़ी एक कार पर हाथी ने अपनी सूंड से प्रहार भी किया, जिससे कार के शीशे टूट गए। हालांकि कार चालक ने तेजी से वाहन को आगे कर सुर​क्षित स्थान पर लगा दिया था। हाथी के सड़क पर आने से लोगों में दहशत का माहौल रहा।

कुछ देर तक सड़क पर टहलने के बाद हाथी जंगल की ओर चले गया। कई लोगों ने हाथी को पहली बार देखा तो उनमें हाथी को देखने का उत्साह भी रहा। सड़क पर हाथी चिंघाड़ने लगा जिससे लोग अपने वाहनों को लेकर भागने लगे। बाद में हाथी अपनी मस्त चाल में जंगल की ओर चले गया।

Latest News

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!