अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए इन्होंने खरीदे फार्म, अध्यक्ष पद पर दो और उपाध्यक्ष के लिए चार फार्म हुए बिक्री–
गोपेश्वर, 10 अगस्त 2025: जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए छह फार्म बिक्री हुए हैं। जिनमें से दो फार्म अध्यक्ष पद के लिए और चार फार्म उपाध्यक्ष पद के लिए बिक्री हुए हैं।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश ने बताया कि चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए रमा देवी और दौलत सिंह ने फार्म लिया है,जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए लक्ष्मण सिंह खत्री, अनीता रावत, सुरेंद्र सिंह नेगी और जयप्रकाश ने फार्म खरीदा। सोमवार को नामांकन होगा।