ऑनलाइन ने चौपट कर दिया राखियों का बाजार, सूनींपड़ी रही रखियों की दुकानें–

by | Aug 11, 2025 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

गोपेश्वर नगर से लेकर कस्बा क्षेत्रों में मंदा रहा राखियों का धंधा, ऑनलाइन राखी बिक्री बढ़ी–

गोपेश्वर, 09 अगस्त 2025: रक्षाबंधन पर्व पर जहां दुकानों में बहिनों की भीड़उमड़ी रहती थी, वहीं अब ऑनलाइन बाजार ने राखियों का बाजार चौपट कर दिया है। शुक्रवार को राखियों की दुकानों में इक्का-दुक्का लोग ही राखियां खरीदते दिखे। राखी व्यवसायियों का कहना है कि राखियों की बिक्री बेहद कम हो गई है। लोग राखियों को ऑनलाइन मंगवा रहे हैं। जिससे दुकानों में खरीदार नहीं दिख रहे हैं।

गोपेश्वर, ज्योतिर्मठ, नंदानगर, पोखरी, कर्णप्रयाग, गौचर सहित कस्बा क्षेत्रों में स्थित राखी की दुकानों में राखियों की भरमार है। दुकानों में एक से बढ़कर एक राखियों के डिजाइन हैं। सस्ती से लेकर महंगी राखियां उपलब्ध हैं। लेकिन रक्षाबंधन को लेकर बाजार में कोई चहल-पहल नहीं दिखी।

राखी व्यवसायी शांति प्रसाद नौटियाल का कहना है कि ऑनलाइन व्यापार ने भाई बहिन के पवित्र रिश्ते को जोड़ने वाले राखियों के व्यवसाय को भी चौपट कर दिया है। लोग राखियों को ऑनलाइन मंगवा रहे हैं। वे कहते हैं कि उन्होंने इस बार 5000 रुपये की राखियां मंगवाई थी, जिनमें से 1000 रुपये की राखियां भी नहीं बिकी हैं।

राखी व्यवसायी आयुष चौहान और सोबत सिंह का कहना है कि दुकानों में राखियों की बिक्री कम हो गई है। ऑनलाइन का क्रेज बढ़ने से लोग दुकानों से राखियां कम ही खरीद रहे हैं। चमोली की अनामिका, अनुष्का और कनक का कहना है कि घर बैठे ही ऑनलाइन राखियों की शॉपिंग करने में आसानी होती है। घर बैठे कई डिजाइन की राखियां छांटकर खरीद ली जाती है।

Latest News

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...
error: Content is protected !!