दिल्ली। आईसीएमआर ( इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ) डिवीजन ऑफ एपिडिमियोलॉजी एंड कम्युनिकेबल डिजीजेज के हेड डा. समीरन पांडा ने कहा कि हमें कोरोना वायरस की तीसरी लहर से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार रहना चाहिए। भारत में तीसरी लहर के आने की प्रबल संभावना है। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर पहली और दूसरी लहर के मुकाबले कुछ कम जरुर होगी, लेकिन किसी भी सूरत में लापरवाही नहीं बरतनी होगी। एक न्यूज चैनल से बातचीत में डा. पांडा ने कोरोना संक्रमण के बारे में बताया। उन्होंने अंदेशा जताया कि अगस्त माह के अंत तक कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है। उन्होंने कोरोना की तीसरी लहर आने के चार कारण भी गिनाए। कहा कि देशभर में लगातार कोरोना को लेकर ढिलाई बरती जा रही है। प्रदेशों ने कोरोना कर्फ्यू और लॉकडाउन को हटाने में जल्दबाजी दिखाई है। जिससे तीसरी लहर तेजी से फैल सकती है। पर्यटन स्थलों पर कोरोना नियमों को अनदेखा किया जा रहा है। पहली और दूसरी लहर में हासिल की गई इम्युनिटी के कम होना भी तीसरी लहर का कारण बनेगा। अगर इम्युनिटी नीचे जाती है तो तीसरी लहर आ सकती है। जगह-जगह लापरवाही साफ दिख रही है। बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। सार्वजनिक स्थानों पर फिर वही जमघट लगने शुरू हो गए हैं। उन्होंने लापरवाही पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि वेरिएंट डेल्टा और डेल्टा प्लस वायरस देश में फैले हुए हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन, तीर्थाटन और धार्मिक आयोजन जरुरी हैं, लेकिन संयम और समय का चयन करना बेहद जरुरी है।
पहली और दूसरी लहर के मुकाबले कुछ कम होगी कोरोना की तीसरी लहर, आईसीएमआर ने ये भी कहा–
by laxmi Purohit | Jul 16, 2021 | कोरोना, राष्ट्रीय | 0 comments

Latest News
नंदप्रयाग-घाट में पिटाई के दावे पर मांगे प्रमाण, कांग्रेस से भी जैनी प्रकरण पर रुख स्पष्ट करने को...
आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों, भोजन माताओं और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में होगी वृद्धि-- भराड़ीसैंण...
16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद होंगे बदरीनाथ के कपाट-- बदरीनाथ, 11 नवंबर...
शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली...
एसआईटी जांच की मांग पर शासन ने चमोली और रुद्रप्रयाग के डीएम से मांगी रिपोर्ट-- देहरादून/चमोली।...
छात्रावास भवन निर्माण का दिया आश्वासन, पहली बार विद्यालय के निरीक्षण पर पहुंचे कोई सीईओ-- गोपेश्वर।...
गोपीनाथ मंदिर में दर्शन के बाद राम परिवार ने नगर भ्रमण कर श्रद्धालुओं को दिए दर्शन-- गोपेश्वर। नगर...
महिला आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी ने एसपी से की मुलाकात, कानून व्यवस्था बनाए रखने पर दिया...
नशा तस्करी और अवैध बिक्री पर रहेगी नजर, एनकॉर्ड समिति की बैठक में हुई समीक्षा-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...
