पहली और दूसरी लहर के मुकाबले कुछ कम होगी कोरोना की तीसरी लहर, आईसीएमआर ने ये भी कहा–

by | Jul 16, 2021 | कोरोना, राष्ट्रीय | 0 comments

 दिल्ली। आईसीएमआर ( इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ) डिवीजन ऑफ एपिडिमियोलॉजी एंड कम्युनिकेबल डि‌जीजेज के हेड डा. समीरन पांडा ने कहा कि हमें कोरोना वायरस की तीसरी लहर से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार रहना चाहिए। भारत में तीसरी लहर के आने की प्रबल संभावना है। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर पहली और दूसरी लहर के मुकाबले कुछ कम जरुर होगी, लेकिन किसी भी सूरत में लापरवाही नहीं बरतनी होगी। एक न्यूज चैनल से बातचीत में डा. पांडा ने कोरोना संक्रमण के बारे में बताया। उन्होंने अंदेशा जताया कि अगस्त माह के अंत तक कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है। उन्होंने कोरोना की तीसरी लहर आने के चार कारण भी गिनाए। कहा कि देशभर में लगातार ‌कोरोना को लेकर ढिलाई बरती जा रही है। प्रदेशों ने कोरोना कर्फ्यू और लॉकडाउन को हटाने में जल्दबाजी दिखाई है। जिससे तीसरी लहर तेजी से फैल सकती है। पर्यटन स्थलों पर कोरोना नियमों को अनदेखा किया जा रहा है। पहली और दूसरी लहर में हासिल की गई इम्युनिटी के कम होना भी तीसरी लहर का कारण बनेगा। अगर इम्युनिटी नीचे जाती है तो तीसरी लहर आ सकती है। जगह-जगह लापरवाही साफ दिख रही है। बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। सार्वजनिक स्थानों पर फिर वही जमघट लगने शुरू हो गए हैं। उन्होंने लापरवाही पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि वेरिएंट डेल्टा और डेल्टा प्लस वायरस देश में फैले हुए हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन, तीर्थाटन और धार्मिक आयोजन जरुरी हैं, लेकिन संयम और समय का चयन करना बेहद जरुरी है।  

Latest News

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...

चमोली: जनता मिलन में 37 शिकायतें पहुंचीं, एडीएम ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश–

बैरागना में बरसाती नाले की समस्या का मुद्दा उठा, ग्राम प्रधान सृष्टि राणा ने पुल निर्माण और बालखिला...

कार्यभार: चमोली के तीन प्रमुख वन प्रभागों में नव नियुक्त उप वन संरक्षकों ने संभाला कार्यभार–

चमोली जनपद में एक राष्ट्रीय पार्क और कई हेक्टेयर तक फैला है वन प्रभाग, केदारनाथ और बदरीनाथ तक है...

चमोली: चीन सीमा क्षेत्र की नीती घाटी में भारी बारिश से तमक नाला उफनाया, वैली ब्रिज बहा, एक लापता–

नाले में कागज की नाव जैसे बहा वैलि ब्रिज, प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना...

चमोली: तीलू रौतेली की वीरगाथा से गूंजा पीस पब्लिक स्कूल, बेटियों ने दिखाया हुनर–

भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, नन्दा जोशी ने पौधरोपण कर...

चमोली: सीज किए गए दो बुलेट वाहन लेकर फरार हुए तीन आरोपी गिरफ्तार, दोनों वाहन बरामद–

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अलकापुरी प्रतीक्षालय से किया गिरफ्तार, कारवाही शुरू-- गोपेश्वर, 08 अगस्त...

चमोली: बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में तीसरा आरोपी भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

जेपी कंपनी के सुरक्षाकर्मी मनोज कुमार को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा-- गोपेश्वर, 09...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-कनातोली-चोपता तुंगनाथ सड़क निर्माण के लिए आंदोलन का हुआ एलान–

15 अगस्त से मोहनखाल में शुरू होगा धरना-प्रदर्शन, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर लगाया...
error: Content is protected !!