चमोली। चमोली जनपद में खाद्य पदार्थाें के तीन नमूने जांच में फेल पाए गए। पिछले साल खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से गौचर और सिमली बाजार में स्थित दुकानों से खाद्य सामग्री के सेंपल लिए गए, जिनमें से चार सेंपल फेल पाए गए। अपर जिलाधिकारी न्यायालय में संबंधित के खिलाफ वाद दायर कर लिए गए है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खां ने बताया कि विगत वर्ष चलाए गए विशेष अभियान में 19 नमूने विश्लेषण हेतु लिए गए थे। इस वर्ष जुलाई माह में इनकी रिपोर्ट मिली है। जांच में सरसों का तेल, लाल मिर्च पाउडर व रिफाइंड तेल के 4 नमूने फेल पाए गए। ये सभी नमूने गौचर और सिमली बाजार स्थित दुकानों से लिए गए थे। इन कारोबारियों को 46(4) के तहत दोबारा विश्लेषण का मौका दिया गया। जिसमें तीन कारोबारियों ने दोबारा जांच कराने से इनकार किया। इन तीनों कोरोबारियों के मामले अपर जिलाधिकारी न्यायालय में पेश किए गए हैं। जबकि एक कारोबारी द्वारा दोबारा जांच की मांग की गई है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि अब जिले के हर नगर क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की चेकिंग कर सेंपल भरे जाएंगे।
जांच में सरसों तेल, लाल मिर्च पाउडर और रिफाइंड तेल के सेंपल फेल, इन दुकानों पर होगी कार्रवाई–
by laxmi Purohit | Sep 25, 2021 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

Latest News
सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...
ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...
उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...
जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...
उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...
मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनिधि-- पोखरी...
हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...
रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...
खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिलाधिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
