चमाेली: भाजपा के दौलत सिंह बिष्ट बने चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष–

by | Aug 14, 2025 | चमोली, राजनीति | 0 comments

लक्ष्मण खत्री बनें जिला पंचायत उपाध्यक्ष, नगर में निकला विजय जुलूस, भाजपाईयों ने की आतिशबाजी–

गोपेश्वर, 14 अगस्त 2025: चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। चमोली में जिला पंचायत सदस्य की 26 सीटें हैं। दौलत सिंह बिष्ट को 19 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी रमा देवी को 5 मत मिले हैं। दो वोट निरस्त हुए हैं।

दौलत सिंह बिष्ट, अध्यक्ष, जिला पंचायत चमोली

उपाध्यक्ष पद पर लक्ष्मण​ सिंह को 15 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि कांग्रेस के जयप्रकाश को 11 मत मिले हैं।

सुबह 10 बजे गोपेश्वर जिला पंचायत सभागार में मतदान की प्रक्रिया शुरु हुई। अपराह्न तीन बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद मतगणना हुई।

लक्ष्मण सिंह, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत, चमोली

चमोली जनपद के नौ विकास खंडों में ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख और कनिष्ठ उप प्रमुख पद के लिए मतदान और मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराई गई। ज्योतिर्मठ के ब्लॉक प्रमुख पद पर अनूप सिंह नेगी ने 18 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी डॉ. मनोज रावत को 13 मतों से पराजित कर जीत दर्ज कर ली है। साथ ही ज्योतिर्मठ के ज्येष्ठ उप प्रमुख के पद पर गुड्डी देवी निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं। कनिष्ठ उप प्रमुख के पद पर नरेश चंद्र ने जीत दर्ज की है।

पोखरी विकास खंड में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव में राजी देवी ने 17 मत प्राप्त कर मीना देवी को 9 मतों से हराकर जीत दर्ज कर ली है। पोखरी ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर ऊषा देवी और कनिष्ठ उप प्रमुख पर शिव लाल ने जीत दर्ज की है।

थराली विकास खंड के ब्लॉक प्रमुख पद पर प्रवीण पुरोहित ने 15 मत प्राप्त कर भानु प्रकाश नेगी को 8 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की है। जबकि ब्लॉक प्रमुख पद पर हुए मतदान में एक मत रद्द घोषित किया गया है। वहीं ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर नवनीत सिंह और कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर राजेश चौहान ने जीत दर्ज की है।

देवाल विकासखंड में प्रमुख पद पर तेजपाल सिंह ने 11 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंदी रमेश चंद्र सिंह को 3 मतों से पराजित कर दिया है। यहां ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर दीपक सिंह और कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर पिंकी देवी ने जीत हासिल की है।

कर्णप्रयाग विकास खंड में प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव में दीपिका ने 16 मत प्राप्त कर महेश्वरी देवी को 1 मत से पराजित कर लिया है। ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर वीरेंद्र सिंह और कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर मनवीर सिंह जीत दर्ज की है।

दशोली विकासखंड में बिनीता देवी ने 20 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विनीता आर्य को 12 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। वहीं ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर विपिन सिंह कंडारी और कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर शालिनी खत्री विजयी हुए।

नंदानगर विकासखंड में ब्लॉक प्रमुख पद पर हिमा नेगी ने 18 मत प्राप्त कर उमा देवी को 9 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। प्रमुख पद के लिए हुए मतदान में 1 मत रद्द घोषित किया गया। यहां ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर हीरा सिंह और कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर यदुवीर सिंह ने जीत दर्ज कर ली है।

गैरसैंण विकास खंड के ब्लॉक प्रमुख पद पर दुर्गा देवी ने 23 मत प्राप्त कर सुमति बिष्ट को 6 मतों हराकर जीत दर्ज कर ली है। गैरसैंण के ज्येष्ठ उप प्रमुख के पद पर लीलाधर जोशी और कनिष्ठ उप प्रमुख पर हरदेव सिंह ने विजय प्राप्त की।

नारायणबगड़ विकासखंड में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव में गणेश प्रसाद ने 14 मत प्राप्त कर यशपाल सिंह को 3 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। साथ ही ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर देवेंद्र सिंह और कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर भूपेंद्र सिंह ने जीत दर्ज कर ली है।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख और कनिष्ठ उप प्रमुख पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण रुप से संपन्न कर ली गई है। उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के सफल और पारदर्शी सम्पादन के लिए सभी अधिकारी और कर्मचारियों को बधाई दी है।

Latest News

जय केदार: केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद–

शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली...

रिपोर्ट तलब: बदरीनाथ-केदारनाथ का क्यूआर कोड विवाद फिर गरमाया–

एसआईटी जांच की मांग पर शासन ने चमोली और रुद्रप्रयाग के डीएम से मांगी रिपोर्ट-- देहरादून/चमोली।...

चमोली: मंदिर समिति के सीईओ ने किया संस्कृत विद्यालय कमेड़ा का औचक निरीक्षण–

छात्रावास भवन निर्माण का दिया आश्वासन, पहली बार विद्यालय के निरीक्षण पर पहुंचे कोई सीईओ-- गोपेश्वर।...

चमोली: राजतिलक के साथ रामलीला का समापन, नगर में निकली राम परिवार की झांकी–

गोपीनाथ मंदिर में दर्शन के बाद राम परिवार ने नगर भ्रमण कर श्रद्धालुओं को दिए दर्शन-- गोपेश्वर। नगर...

चमोली: दीवाली पर नशे और जुए पर लगे अंकुश–

महिला आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी ने एसपी से की मुलाकात, कानून व्यवस्था बनाए रखने पर दिया...

चमोली: नशा उन्मूलन को लेकर जिलाधिकारी ने दिए अंतरविभागीय समन्वय से प्रभावी कार्रवाई के निर्देश–

नशा तस्करी और अवैध बिक्री पर रहेगी नजर, एनकॉर्ड समिति की बैठक में हुई समीक्षा-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमोली: 14 से 20 नवंबर तक आयोजित होगा 74वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला–

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने गौचर मेले की तैयारियों को लेकर दिए दिशा-निर्देश-- गोपेश्वर। जनपद चमोली का...

जोशीमठ में सुधरेगी सीवरेज और पेयजल की व्यवस्था, डीएम ने की समीक्षा–

जिला​धिकारी ने जोशीमठ सीवरेज व पेयजल योजना की समीक्षा, 115 करोड़ की लागत से होंगे परियोजना कार्य...

चमोली: दुर्गम रास्ते में बिगड़ी विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो के अधिकारी की तबीयत–

पुलिस-एसडीआरएफ ने कंधों पर उठाकर पहुंचाया सुरक्षित-- गोपेश्वर। हेलीकॉप्टर दुर्घटनास्थल का निरीक्षण...
error: Content is protected !!