जय हिंद: उत्तराखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस–

by | Aug 15, 2025 | देहरादून, राष्ट्रीय | 0 comments

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ली परेड की सलामी, कहा विकास और उन्नति के पथ पर आगे बढ़ रहा प्रदेश–

देहरादून, 15 अगस्त 2025: 79वें स्वतंत्रता दिवस पूरे देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य आज चहुमुखी विकास और उन्नति के पथ पर अग्रसर है। राज्य में विकास की गति तेजी से बढ़ रही है।

इधर, ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण के साथ ही ​वि​भिन्न जनपदों में ​शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाल कर तिरंगा रैली निकाली। स्वतंत्रता दिवस पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के प्रांगण में झंडारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

झंडारोहण के पश्चात स्पोर्ट्स कॉलेज के छात्रों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज के दौर में अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करना ही सच्ची देशभक्ति है।

खेल मंत्री ने कहा कि हमारा जो भी कर्तव्य है उसे ईमानदारी और निष्ठा के साथ करके हम देश के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने युवाओं से कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में सबसे बड़ी भूमिका युवा शक्ति की होने वाली है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने भावी खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि 2036 का ओलंपिक भारत में आयोजित होने की पूरी संभावना है और इसके लिए वे अभी से तैयारी में जुट जाएं।

इस अवसर पर खेल मंत्री ने हाल ही में नोएडा में आयोजित अंडर 15 सब जूनियर नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी मनीष कोरंगा को सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम में खेल निदेशक आशीष चौहान, अपर निदेशक अजय अग्रवाल, उपनिदेशक शक्ति सिंह, स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश मंमगाई आदि उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले अपने पेतृक गांव लौट सकेंगे देश के प्रथम गांव के ग्रामीण–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद प्रशासन ने बनाई व्यवस्था, होटल व्यवसायियों को भी...

चमोली: भव्य बनेगा बंड भूमियाल देवता का मंदिर, जनप्रतिनि​धियों और ग्रामीणों ने किया मंथन–

आगामी मां नंंदा की लोकजात यात्रा को लेकर भी हुई चर्चा, गांव-गांव में होगा बैठक का आयोजन-- पीपलकोटी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग में रात को डायवर्ट रहेगा यातायात, रातभर चलेगा हाईवे पर सुधारीकरण कार्य–

20 अप्रैल तक नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क से चलेंगे रात को वाहन, पढ़ें पूरी खबर-- गोपेश्वर, 12...

चमोली: चमोली जनपद में प्रधान संगठन के कार्यकारी का हुआ विस्तार, उमेश खंडूड़ी बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष–

ग्राम प्रधान महावीर सिंह रावत को बनाया जिला प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत-- गोपेश्वर...

आस्था: अंतिम चरण में पहुंची माता अनसूया की दिवारा यात्रा, कोट महादेव मंदिर में पहुंची डोली–

खल्ला गांव की माता अनसूया की रथ डाेली यात्रा देवलधार ज्वाला मंदिर से खल्ला गांव पहुंची, फूल मालाओं...

चमोली: तेज हवा से दो गौशालाओं की छत उड़ी, कहीं बर्फबारी तो कहीं हुई ओलावृ​ष्टि–

गोपेश्वर पीएनबी के सामने सड़क पर टूटा पेड़, वाहनों की आवाजाही रही बा​धित, फायर के जवानों ने हटाया...

खुशी: ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष योगिता रावत का जगह-जगह हुआ फूल मालाओं से स्वागत–

प्रदेश अध्यक्ष योगिता ने कहा, गांवों का सर्वोच्च विकास रहेगी प्राथमिकता, गांवों में होगा बुनियादी...

चमोली: राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूरा के प्रधानाध्यापक नरेंद्र चौहान को दी विदाई–

विद्यालय के विकास, ​शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण रहा...

चमोली: एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर पति, पत्नी व बेटे के ​खिलाफ मुकदमा–

भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी...
error: Content is protected !!