देहरादून: भाजपा मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, शहीदों का भावपूर्ण स्मरण–

by | Aug 16, 2025 | देहरादून, राष्ट्रीय | 0 comments

सीएम ने दोहराया भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई का संकल्प, राज्य निर्माण बलिदानियों को अर्पित किए श्रद्धासुमन–

देहरादून, 15 अगस्त 2025: स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट की मौजूदगी में आजादी और राज्य निर्माण बलिदानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किये गए।

इस अवसर सीएम ने प्रदेश में आई आपदा पर संवेदना व्यक्त करते हुए, विकसित भारत के संकल्प में देवभूमिवासियों से सर्वश्रेष्ठ योगदान का आह्वाहन किया। वहीं प्रदेशाध्यक्ष ने पंचायत चुनावों में जीत के बाद, सभी से विकास में जुटने का आग्रह किया।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि बलबीर रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में आज स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ को सादगी और हर्षोल्लास से मनाया गया। जिसमें सीएम पुष्कर धामी प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और शहीदों की श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में सभी पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने आपस में स्वतंत्रा दिवस की बधाई दी और मिष्ठान वितरण किया गया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अपने संबोधन में आजादी आंदोलन के बलिदानियों और राज्य निर्माण के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। साथ ही धराली आपदा का जिक्र करते हुए कहा कि जिन्होंने इस त्रासदी में जिन्होंने अपनों को खोया है उनके प्रति हम सबकी गहरी संवेदना है। वहीं प्रभु से ऐसे सभी दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना करते हुए, सभी पीड़ितों के पुनर्वास का भरोसा दिलाया। कहा, 2022 में जनता ने हमे विधानसभा चुनाव में आशीर्वाद दिया, लोकसभा और नगर निकायों में जिताया और अब ग्रामीण जनता ने भी भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार में विश्वास किया है। प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रमुख जिला पंचायत अध्यक्ष सभी सीटों पर गढ़वाल और कुमायूं की जनता ने भरपूर आशीर्वाद दिया है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने इस अवसर सभी प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को आजादी के महापर्व की बधाई दी। कहा, इन दिनों देश के हर परिवार में राष्ट्र जागरण और घर घर पर तिरंगा हम सबको गौरवमई अनुभूति दे रहा है।

जिस तरह देश पीएम मोदी के विकसित भारत निर्माण के संकल्पूर्ति की दिशा में आगे बढ़ रहा है, उसी तरह हम सब मिलकर मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाएंगे। वहीं पंचायत चुनावों में जीत की सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा, अब हमे प्रदेश में विकास की मुहिम को आगे बढ़ाने में जुटना है।

Latest News

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले अपने पेतृक गांव लौट सकेंगे देश के प्रथम गांव के ग्रामीण–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद प्रशासन ने बनाई व्यवस्था, होटल व्यवसायियों को भी...

चमोली: भव्य बनेगा बंड भूमियाल देवता का मंदिर, जनप्रतिनि​धियों और ग्रामीणों ने किया मंथन–

आगामी मां नंंदा की लोकजात यात्रा को लेकर भी हुई चर्चा, गांव-गांव में होगा बैठक का आयोजन-- पीपलकोटी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग में रात को डायवर्ट रहेगा यातायात, रातभर चलेगा हाईवे पर सुधारीकरण कार्य–

20 अप्रैल तक नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क से चलेंगे रात को वाहन, पढ़ें पूरी खबर-- गोपेश्वर, 12...

चमोली: चमोली जनपद में प्रधान संगठन के कार्यकारी का हुआ विस्तार, उमेश खंडूड़ी बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष–

ग्राम प्रधान महावीर सिंह रावत को बनाया जिला प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत-- गोपेश्वर...

आस्था: अंतिम चरण में पहुंची माता अनसूया की दिवारा यात्रा, कोट महादेव मंदिर में पहुंची डोली–

खल्ला गांव की माता अनसूया की रथ डाेली यात्रा देवलधार ज्वाला मंदिर से खल्ला गांव पहुंची, फूल मालाओं...

चमोली: तेज हवा से दो गौशालाओं की छत उड़ी, कहीं बर्फबारी तो कहीं हुई ओलावृ​ष्टि–

गोपेश्वर पीएनबी के सामने सड़क पर टूटा पेड़, वाहनों की आवाजाही रही बा​धित, फायर के जवानों ने हटाया...

खुशी: ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष योगिता रावत का जगह-जगह हुआ फूल मालाओं से स्वागत–

प्रदेश अध्यक्ष योगिता ने कहा, गांवों का सर्वोच्च विकास रहेगी प्राथमिकता, गांवों में होगा बुनियादी...

चमोली: राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूरा के प्रधानाध्यापक नरेंद्र चौहान को दी विदाई–

विद्यालय के विकास, ​शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण रहा...

चमोली: एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर पति, पत्नी व बेटे के ​खिलाफ मुकदमा–

भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी...
error: Content is protected !!