आस्था: बदरीना​थ धाम में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी, बदरीशपुरी में निकाली गई मनमोहक झांकी–

by | Aug 16, 2025 | आस्था, चमोली | 0 comments

बदरीनाथ मंदिर परिसर में मध्य रात्रि को कृष्ण जन्म पर हुई्रविषेय पूजाएं, रात को गूंजे कृष्ण भजन–

बदरीनाथ/देवप्रयाग, 16 अगस्त 2025: बदरीनाथ धाम में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। बदरीनाथ मंदिर में इस दौरान विशेष पूजाएं आयोजित हुई। बदरीनाथ भगवान के साथ ही कृष्ण की प्रतिमा का फूलों से श्रृंगार किया गया। कृष्ण जी को पालकी में झुलाया गया। मध्य रात्रि को कृष्ण जन्म पर भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। तीर्थयात्री भी कृष्ण भजनों पर झूम उठे। शनिवार को बदरीनाथ नगर क्षेत्र में मनमोहन झांकी निकाली गई।

इधर, राम नगरी देवप्रयाग में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आस्था व भक्ति के साथ मनाई गई। भगवान श्री कृष्ण बलराम की झांकी हमेशा की भांति कृष्ण चौरी से निकली। तीर्थ पुरोहित समाज की ओर से आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव की झांकी की शुरुआत परंपरा अनुसार कृष्णचौरी के लोगो द्वारा कृष्ण (आर्यन बिष्ट)बलराम( सम्राट पांडे) बने बालको को टीका कर उनका आशीर्वाद लेने से हुई। यहां से नगर के टिहरी व पौड़ी जिला स्थित सभी बाजारो से ढोल मंजीरों व भजन गायन करते भक्तो की टोली संगम स्थल तक पहुंची। यहां रघुनाथ मंदिर से लाई गई गोपाल की मूर्ति

सहित श्री कृष्ण ,बलराम बने बालको का पूजन किया गया। जिसके बाद जन्मोत्सव का वापस श्री रघुनाथ मंदिर में पहुंचने पर समापन हुआ। प्रसाद रूप में 50 किलो घी के लड्डू , छप्पन भोग आदिश्रद्धालुओं को बांटे गए। इस से पूर्व शुक्रवार आधी रात चंद्र उदय के साथ श्री रघुनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्म लीला हुई। जन्मोत्सव में पुजारी समीर भट्ट, समिति अध्यक्ष उत्तम भट्ट, मुकेश पंचपुरी, शशि पंच भैया, सुरेश मिश्रा, राहुल कोटियाल, सुरेश मिश्रा, गगन कोटियाल विनोद जोशी, निकिता भट्ट आदि शामिल थे। गोपेश्वर नगर और पाखी गरुड़ गंगा में मनमोहक कृष्ण झांकी निकाली गई।

Latest News

चमोली: नगर पंचायत बदरीनाथ ने कूड़े से कमाए 84 हजार रुपये, एक सप्ताह में आठ टन कचरा उठाया–

बदरीनाथ धाम में स्वच्छता के साथ आय का नया मॉडल, साफ-सफाई में जुटे 79 पर्यावरण मित्र-- बदरीनाथ, 30...

आईसीएसई के इंटर में सौम्या व दसवीं में स्मयन ने किया जिला टॉप–

चमोली जिले में शत प्रतिशत रहा आईसीएसई का परीक्षा परिणाम, सौम्या और स्मयन बने जिला टॉपर-- चमोली, 30...

“प्रतिष्ठा और उधारी बनी मौत की वजह”चमोली पुलिस ने एक महीने पुराने “ब्लाइंडमर्डर” का किया सनसनीखेज खुलासा–

आरोपी गिरफ्तार, कर्णप्रयाग में मीडिया से वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने हत्यांकांड का किया खुलासा...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन के लिए चमोली में हुंकार, एक मई को पौड़ी कमिश्नरी घेराव की रणनीति तैयार–

गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...

आस्था: बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे सूफी गायक कैलाश खैर–

मंदिर समिति ने किया कैलाश खैर का स्वागत, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कैलाश खैर के साथ ​खिंचवाई...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 पर मिली ​शिकायतों की समीक्षा–

लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा होगी...

सख्ती: जनपद में फिर से चलाया जाएगा राशन कार्ड सत्यापन अभियान, अपात्र होंगे चि​न्हित–

फर्जी लाभार्थियों पर होगी कार्रवाई, पात्र लोगों को मिलेगा गैस कनेक्शन एवं आयुष्मान जैसी सुविधाओं का...

जीरो ग्राउंड: रात को निरीक्षण पर निकले रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा–

आपातकालीन परिचालन केंद्र व यात्रा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण-- रुद्रप्रयाग, 29 अप्रैल 2026:...

चमोली: नम आंखों से भक्तों ने मां अनसूया को दी विदाई, जयकारों से गूंजी मंडल घाटी

सात माह की दिवारा यात्रा पूर्णाहुति के साथ संपन्न, मंदिर में पुनः विराजमान हुई माता की डोली...
error: Content is protected !!