चमोली: दशोली ब्लॉक में प्रमुख की कुर्सी पर पहली बार भाजपा का कब्जा–

by | Aug 17, 2025 | चमोली, राजनीति | 0 comments

चमोली के दशोली ब्लॉक में करीब 40 साल के पंचायत चुनाव में बीजेपी कभी नहीं बना पाई थी अपना प्रमुख–

गोपेश्वर, 17 अगस्त 2025: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने चमोली के दशोली विकासखंड में पहली बार ब्लॉक प्रमुख चुनाव में कमल खिलाया है। विकासखंड के करीब 40 साल के पंचायत चुनाव के इतिहास में यह पहला मौका है जब यहां भाजपा का ब्लॉक प्रमुख बना है।

दशोली विकासखंड के लिए भाजपा ने पिछली प्रमुख विनीता देवी को अपना प्रत्याशी बनाया। विनीता देवी 2019 में कांग्रेस के समर्थन से ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जीतने में सफल रही थी। लेकिन इस बार उन्होंने भाजपा का रुख किया और पार्टी ने उन्हें दोबारा चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी बना दिया। उनके सामने निर्दलीय प्रत्याशी विनीता आर्य मैदान में थी। विकासखंड में 28 सदस्यें में से विनीता देवी को 20 जबकि विनीता आर्य को आठ मत्र मिले। जिसके साथ ही दशोली ब्लॉक में पहली बार भाजपा ने जीत हासिल की। साथ ही ज्येष्ठ उपप्रमुख पर विपिन सिंह कंडारी और कनिष्ठ उपप्रमुख पर शालिनी खत्री भी भाजपा से जीत दर्ज करने में सफल रहे।

भाजपा ने दशोली ब्लॉक के चुनावों के लिए राजकुमार पुरोहित को चुनाव प्रभारी बनाया था। संगठन और पार्टी नेताओं के साथ मिलकर राजकुमार दशोली में 40 साल में पहली बार कमल खिलाने में सफल रहे।

Latest News

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
error: Content is protected !!