पीपलकोटी। विष्णुगाड पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना का निर्माण कर रही टीएचडीसी कंपनी के अधिकारियों ने अब परियोजना में गांव के वाहन मालिकों को धमकाना शुरू कर दिया है। हाट गांव के युवाओं के वाहन कंपनी की ओर से अधिकृत की गई है इन दिनों गांव के ग्रामीणों द्वारा अपनी मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। आंदोलन में स्थानीय युवा भी शामिल हो रहे हैं। इन युवाओं को टीएचडीसी के डीजीएम (मैकेनिकल) जेएस बिष्ट द्वारा धमकाया जा रहा है। जेएस बिष्ट ने हाट गांव के वाहन चालकों को आंदोलन में शामिल होने पर उनके वाहनों को परियोजना से बाहर करने की धमकी दी है जिस पर ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। दशोली ब्लाक के जेष्ठ प्रमुख पंकज हटवाल ने कहा कि कंपनी के डीजीएम मैकेनिकल जेएस बिष्ट की ओर से कई युवाओं को धमकाया जा रहा है। उनके वाहनों को परियोजना से बाहर करने की धमकी दी जा रही है, इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। यदि युवाओं को धमकाया गया तो कंपनी के विरोध में उग्र आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे हक हकूकों पर कुठाराघात करने के बाद भी टीएचडीसी ग्रामीणों को चेन से रहने नहीं दे रही है, कम्पनी को ग्रामीणों के मुंह की खानी पड़ेगी। ग्रामीण कम्पनी के आगे नहीं झुकेंगे।
अब हाट के युवाओं को धमकाने लगे टीएचडीसी के अधिकारी, जनप्रतिनिधियों ने दी आंदोलन की चेतावनी–
by laxmi Purohit | Sep 26, 2021 | चमोली | 0 comments
Latest News
उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...
10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...
केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...
आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...
22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...
मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...
ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...
भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...

