ये कैसा पर्यटन दिवस- अगस्त्यमुनि में प‌ुलिस दे रही पर्यटकों को खड़े रहने की सजा–

by | Sep 27, 2021 | पर्यटन, रूद्रप्रयाग | 0 comments

 अगस्त्यमुनि। विश्व पर्यटन दिवस पर सोमवार को जहांं देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देने के साथ ही देश-विदेश के पर्यटकों को उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों के सैर-सपाटे के लिए न्योता दिया‌, वहीं, रूद्रप्रयाग जिले के पर्यटन स्थल चोपता, ऊखीमठ, दुग्गलभिट्टा जा रहे पर्यटकों को रूद्रप्रयाग जनपद पुलिस घंटों खड़े रहने की सजा दे रही है। सोमवार को अगस्त्यमुनि पुलिस थाने के पास पर्यटकों को करीब दो घंटे तक चिलचिलाती धूप में खड़े रखा गया। उनसे पहले पर्यटन स्थल में जाने का पास मांगा गया, नहीं दिखाने पर उन्हें आगे जाने नहीं दिया गया। रामपुर यूपी से चोपता घूमने के उद्देश्य से पहुंचे भूखे-प्यासे पर्यटकों को सिर्फ अगस्त्यमुनि पुलिस थाने से आगे इसलिए नहीं जाने दिया गया, कि उन्होंने चोपता में किसी होटल या रिसार्ट का नाम नहीं बताया। उन्हें करीब दो घंटे तक पुलिस थाने के पास ही रोके रखा गया। देश-‌विदेश से यहांं पहुंचने वाले घुम्मकड़ पर्यटक जहां रात पड़ जाए वहीं रात्रि विश्राम कर देते हैं। उन्हें उत्तराखंड की शांंत वादियों में घूमना सुकून देता है। मैदानी क्षेत्रों की आपाधापी और पहाड़ की शांति उन्हें लुभाती है। जिस कारण पर्यटक यहां सैर-सपाटे पर पहुंचते हैं। लेकिन अगस्त्यमुनि में पर्यटकों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटकों की अगस्त्यमुनि में हुई परेड को वे कड़के अनुभव लेकर लौटेंगे। जबकि पर्यटकों की ओर से कोरोना गाइड लाइन के तहत पुलिस कर्मियों को कोरोना वैक्शिनेसन की दोनों डोज लेने का प्रमाण और आरटीपीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट भी दिखा रहे हैं, बावजूद इसके उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। पुलिस का पक्ष जानने के लिए रूद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक को फोन किया गया लेकिन उनकी ओर से फोन रिसीव नहीं किया गया। 

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!