नंदा उत्सव: नंदानगर के पर्यटन ग्राम रामणी में तीन दिवसीय सांस्कृतिक पर्यटन मेला 29 से, तैयारियां पूरी–

by | Aug 25, 2025 | उत्सव, चमोली | 0 comments

मां नंदा की लोकजात यात्रा के गांव में पहुंचने पर प्रतिवर्ष आयोजित होता है नंदा उत्सव–

नंदानगर, 25 अगस्त 2025: नंदानगर के पर्यटन ग्राम रामणी में श्रीनंदा देवी सांस्कृतिक पर्यटन विकास मेला 29 से 31 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। मेला समिति के अध्यक्ष सूरज पंवार और सचिव विक्रम पंवार ने बताया कि ग्राम प्रधान कुंवर लाल की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले मेले के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। मेले में लोकगायक किशन महिपाल की सांस्कृतिक टीम के साथ ही महिला मंगल दल की महिलाओं व युवक मंगल दल द्वारा लोकनृत्य व लोकगीत की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही खेल प्रतियोगिताएं भी आयोेजित होंगी। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त को मां नंदा की डोली का कैलाश प्रस्थान के साथ मेले का समापन होगा। मेले का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट करेंगे। मेले में स्थानीय स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मेला अध्यक्ष सूरज पंवार ने बताया कि मां नंदा की लोकजात के गांव में पहुंचने पर श्रीनंदा देवी सांस्कृतिक पर्यटन विकास मेले का आयोजन किया जाता है। मेले को भव्य रुप देने के लिए सभी का सहयोग लिया जा रहा है।

प्रसिद्ध लोकगायक किशन महिपाल की सांस्कृतिक संध्या मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके अलावा युवक व महिला मंगल दलों की ओर से भी आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही खेलों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। मेले में मुख्य अति​थि के रुप में क्षेत्रीय विधायक के साथ ही जिले के प्रभारी मंत्री व ​शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी प्रतिभाग करेंगे।

Latest News

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...
error: Content is protected !!