चमोली: 11 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार–

by | Aug 28, 2025 | ठगी | 0 comments

फर्जी वेबसाइट में बड़े मुनाफे का लालच देकर निवेश करवाने के बहाने की ठगी, ठग को दबोचने में सफल हुई चमोली पुलिस–

गोपेश्वर, 28 अगस्त 2025: एक व्य​क्ति से 11 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले शातिर आरोपी को चमोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस लंबी तफ्तिश के बाद आरोपी को दबोचने में सफल हुई।

पिछले साल अक्टूबर में हल्दापानी गोपेश्वर निवासी अजय सिंह ने गोपेश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उन्होंने कहा कि इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से उन्हें एक फर्जी वेबसाइट पर निवेश करने के लिए उकसाया गया। उन्हें लालच दिया गया कि इसमें बड़ा मुनाफा है। झांसे में आकर उन्होंने धीरे-धीरे 11 लाख 82 हजार रुपये आरोपी के कहने पर जमा कर दिए।

जिस पर गोपेश्वर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच चमोली कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अनुरोध व्यास ने की। साइबर तकनीकी और अन्य सुरागों से आरोपी की पहचान नार्थ वेस्ट दिल्ली जहांगीर पुरी निवासी देवेंद्र कुमार के रूप में हुई। उसके बाद पुलिस आरोपी को लगातार ट्रैक करती रही। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को चमोली बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि साइबर ठगी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कहा कि डिजिटल युग में साइबर ठगी एक संगठित अपराध बन चुका है। लोगों की मेहनत की कमाई को हड़पने वाले को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ऐसे अपराधियों को पकड़ने में तकनीकी संसाधनों का पूरा इस्तेमाल कर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाती है।

Latest News

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...

चमोली: जिला​धिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा–

विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...
error: Content is protected !!