हाट गांव के ग्रामीणों ने टीएचडीसी और प्रशासन का किया पिंडदान, कहा-भगवान के घर देर है पर अंधेर नहीं–

by | Sep 27, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

चमोली। पितर पक्ष में हाट गांव में आवासीय भवनों के ध्वस्तीकरण से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को पूरी विधि विधान के साथ अलकनंदा के तट पर विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना का निर्माण कर रही टीएचडीसी कंपनी का पिंडदान किया। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी और प्रशासन की बर्बरता पूर्ण कार्रवाई को ग्रामीण पूरी उम्रभर नहीं भूलेंगे। गांव में छोटे-छोटे मठ-मंदिरों को भी तोड़ा गया है। लिहाजा परियोजना कंपनी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। ग्राम प्रधान राजेंद्र हटवाल, ज्येष्ठ प्रमुख पंकज हटवाल, गंगा बचाओ संघर्ष समिति के जिला संयोजक नरेंद्र पोखरियाल और नव युवक मंंगल दल अध्यक्ष अमित गैरोला ने कहा कि यह देवभूमि है। यहां कण-कर्ण में देवताओं का वास है। टीएचडीसी और प्रशासन की ओर से आम ग्रामीण तो दूर देवताओं के मंडलों को भी नहीं बख्सा है, तो इसका दंड तो कंपनी को भुगतना ही पड़ेगा। उन्होंने जिक्र किया कि नीती घाटी मे देवालयों को मुख्य स्थान से हटा दिया था। जबकि एक अन्य कंपनी की ओर से भी देवालयों से छेड़छाड़ की गई थी, इसका परिणाम यह हुआ कि सात फरवरी को चटख धूप खिली होने के बावजूद भी ग्लेशियर टूटने से एक परियोजना तो नेस्तनाबूत हो गई और दूसरी परियोजना को करोड़ों का नुकसान हो गया था। उन्होंने कहा कि भगवान के घर देर है पर अंधेर नहीं।   

Latest News

चमोली: गोपेश्वर में श्रमिक किट लेने उमड़ी भीड़, दिनभर रही मारामारी–

500 श्रमिकों को बुलाया था, पहुंच गए एक हजार से अधिक, सीडीओ ने सभी को किट देने के दिए निर्देश...

पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने में तेजी लाएं: जिलाधिकारी–

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के निर्देश-- गोपेश्वर, 24 अगस्त...

चमोली: मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार का मंच–

नीरजा पंवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वर्चुअल माध्यम से किया संवाद, स्वरोजगार के कार्य...

चमोली: शराब की दुकान में हंगामा करने के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी–

न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली हिना कौसर की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपी दिलवर सिंह कुंवर को किया...

चमोली: राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए मानवा​धिकारएसो​सिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...
error: Content is protected !!