चमोली: नगर पंचायत पीपलकोटी की अध्यक्ष आरती नवानी ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात–

by | Sep 5, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

मुख्यमंत्री के सम्मुख हाइटेक शौचालय, पार्किंग की रखीं समस्या, आपदा प्रभावितों की पीड़ा से भी कराया अवगत– पीपलकोटी, 05 सितंबर 2025:

नगर पंचायत पीपलकोटी की अध्यक्ष आरती नवानी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। अध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री को 23 अगस्त 2023 की आपदा के संदर्भ से अवगत करवाते हुए उनके संज्ञान में लाया गया कि वर्ष 2023 की आपदा के बाद से नगर पंचायत क्षेत्रांतर्गत सभी वार्डों में छोटे नाले/गधेरे जो कि आपदा के समय उफान पर आ गए थे, जिनसे उनके आसपास निवासरत सभी घरों में मलबा व वर्षा का जल भर गया था, तथा वर्तमान में भी हल्की सी बरसात से घरों में मलबा, बरसात का पानी तथा ये नाले/गधेरे उफान पर आ जाते हैं साथ ही यह भी आग्रह किया गया कि इसी आपदा में नगर पंचायत पीपलकोटी का कार्यालय भवन पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है

जिससे नगर पंचायत पीपलकोटी का कार्यालय वर्तमान में किराए के भवन पर संचालित है, और सेमलडाला खेल मैदान के निकट पिटकुल विभाग की 3 नाली 2 मुट्ठी भूमि का प्रस्ताव नगर पंचायत कार्यालय भवन के लिए दिया गया जिसमें नगर पंचायत पीपलकोटी के कार्यालय भवन का निर्माण किया जा सके। वार्ड संख्या तीन गडोरा में हो रहे भूधसाव के सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि वर्ष 2023 की आपदा के बाद से यहां हो रहे भूधसाव में भूमि का कटाव अत्यधिक हो रहा है, जिस पर सुरक्षात्मक कार्य किया जाना अतिआवश्यक है।

नगर पंचायत पीपलकोटी के मुख्य बाजार पीपलकोटी में राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के दौरान एनएचआईडीसीएल की ओर से तोड़े गए प्रतिष्ठानों के पुनर्निर्माण व मुख्य बाजार में शौचालय नहीं होने के कारण यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही नगर क्षेत्र में उचित पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण यात्राकाल के दौरान यात्रा पर आ रहे वाहनों को पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है साथ ही नगर के व्यवसायों पर भी इसका प्रतिकुल प्रभाव पड़ रहा है।

जिसके निवारण के लिए पीपलकोटी बाजार में हाइटेक शौचालय, प्रतिष्ठानों तथा पार्किंग निर्माण करने एवं राजस्व विभाग की भूमि को नगर पंचायत के नाम हस्तांतरण करने का प्रस्ताव दिया गया। चारधाम यात्रा की सबसे बड़ी समस्याओं के बारे में बताया गया। जिसमें यात्राकाल के दौरान नगर में लगातार हो रहे विद्युत की समस्या को लेकर क्षेत्र में बड़े ट्रांसफार्मर और सब स्टेशन बनाए जाने की मांग की गई। साथ ही नगर क्षेत्रांतर्गत सीवरेज लाईन व एसटीपी प्लांट स्थापित किए जाने के संबंध में ज्ञापन दिया गया। जिसमें मुख्यमंत्री ने शीघ्र ही सभी प्रस्ताव/समस्याओं के निवारण करने का आश्वासन दिया गया।

Latest News

जय केदार: व्यवस्थित और सुगमता से श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के कर रहे हैं दर्शन: आशा नौटियाल–

केदारनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पांच दिन में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, कहा...

सांस्कृतिक धरोहर: सलूड़-डुंगरा गांव में रही रम्माण मेले की धूम, मुखौटा नृत्य रहे आकर्षण का केंद्र–

विधायक लखपत बुटोला ने तीन लाख और ब्लॉक प्रमुख ने की ढाई लाख रुपये देने की घोषणा-- जोशीमठ, 26 अप्रैल...

चमोली: भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली रैली, कांग्रेस पर साधा निशाना–

महिला आरक्षण बिल को लेकर सड़क पर उतरी भाजपा महिला कार्यकर्ता, कहा-कांग्रेस महिला विरोधी-- गोपेश्वर...

चमोली: शादी के ठीक एक दिन पहले दूल्हे ने की आत्महत्या–

आज बिरही के एक होटल में जानी थी बरात, शादी की खु​​शियां मातम में बदली-- चमोली। थराली के कुलसारी...

चमोली: जोशीमठ में चल रहे स्थिरीकरण की डीपीआर को सार्वजनिक करें, समिति ने उठाए कार्यों पर सवाल–

जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने नगर क्षेत्र में स्थिरीकरण के कार्यों पर उठाए सवाल, डीपीआर सार्वजनिक करने...

जय भैरवनाथ: केदारनाथ धाम में श्री भकुंट भैरव नाथ मंदिर के कपाट खुले–

जय भैरवनाथ के जयकारों से गूंजी केदारपुरी, आज से शुरू होंगी नित्य पूजाएं-- केदारनाथ। केदारनाथ धाम में...

सुखद: हाईस्कूल में रुद्रप्रयाग जनपद तीसरे स्थान पर, इंटरमीडिएट में भी शानदार प्रदर्शन–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी अजय कुमार चौधरी ने दी शुभकामनाएं, हाईस्कूल में 95.95 प्रतिशत, इंटर में 87.28...

चमोली: अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां–

जिला​धिकारी कार्यालय परिसर में दिया धरना, पोषण ट्रेकर पर भी नहीं किया काम, केंद्रों पर लगाए ताले...

चमोली: बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल–

विधायक ने कहा, सरकार की न नीति स्पष्ट है न नियत, सिर्फ राजनीतिक स्वार्थ के लिए किया जा रहा जनता को...
error: Content is protected !!