पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं तो हो जाइए तैयार, शारीरिक दक्षता पर दें विशेष ध्यान–

by | Sep 29, 2021 | देहरादून, रोजगार | 0 comments

 देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को पुलिस में भर्ती होने का सुनहरा मौका मिल रहा है। राज्य में जल्द ही पुलिस कांस्टेबल पद के 1521 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती शुरू होने जा रही है। राज्य का पुलिस महकमा भी भर्ती प्रक्रिया में जुट गया है। पुलिस विभाग की ओर से अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को पत्र लिखा गया है। अब जल्द ही कुछ दिनों में पु‌लिस भर्ती के आवेदन किए जा सकते हैं। पुलिस भर्ती की यह प्रक्रिया 2020 से कोरोना काल के चलते नहीं हो पाई थी। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा कार्मिक विभाग सहित संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करते हुए पुलिस में सीधी भर्ती की घोषणा की। पुलिस की भर्ती हर जिले में होगी। अब आयोग से जारी होने वाली विज्ञप्ति पर युवाओं की नजर है। इससे पहले जरुरी है कि युवा भर्ती ‌प्रक्रिया में शामिल होने के लिए खासतौर पर शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अभी से तैयारी में जुट जाएं। सुबह जल्दी उठकर दौड़ लगाना, बिंब खींचना, पुस अप अ‌ादि की अपनी तैयारी पूरी रखें। क्योंकि कभी भी आयोग से प‌ुलिस भर्ती की वि‌ज्ञप्ति जारी हो सकती है। 

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!