देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को पुलिस में भर्ती होने का सुनहरा मौका मिल रहा है। राज्य में जल्द ही पुलिस कांस्टेबल पद के 1521 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती शुरू होने जा रही है। राज्य का पुलिस महकमा भी भर्ती प्रक्रिया में जुट गया है। पुलिस विभाग की ओर से अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को पत्र लिखा गया है। अब जल्द ही कुछ दिनों में पुलिस भर्ती के आवेदन किए जा सकते हैं। पुलिस भर्ती की यह प्रक्रिया 2020 से कोरोना काल के चलते नहीं हो पाई थी। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा कार्मिक विभाग सहित संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करते हुए पुलिस में सीधी भर्ती की घोषणा की। पुलिस की भर्ती हर जिले में होगी। अब आयोग से जारी होने वाली विज्ञप्ति पर युवाओं की नजर है। इससे पहले जरुरी है कि युवा भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए खासतौर पर शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अभी से तैयारी में जुट जाएं। सुबह जल्दी उठकर दौड़ लगाना, बिंब खींचना, पुस अप अादि की अपनी तैयारी पूरी रखें। क्योंकि कभी भी आयोग से पुलिस भर्ती की विज्ञप्ति जारी हो सकती है।
पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं तो हो जाइए तैयार, शारीरिक दक्षता पर दें विशेष ध्यान–
by laxmi Purohit | Sep 29, 2021 | देहरादून, रोजगार | 0 comments

Latest News
84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...
उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...
बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...
छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...
चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...
विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...
टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...
रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...
