चमाेली: ​शिक्षा अ​धिकारी विद्यालयों का करें औचक निरीक्षण, एक सप्ताह में रिपोर्ट उपलब्ध कराएं–

by | Sep 11, 2025 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

जिला​धिकारी संदीप तिवारी ने दिए निर्देश, कहा विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और पुस्तकालय निर्माण पर दें जोर– 

गोपेश्वर, 11 सितंबर 2025: जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने समग्री शिक्षा के तहत विद्यालयों में किए जा रहे कार्यों की नियमित निगरानी करने और गुणवत्ता के साथ सभी कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। 

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने समग्री शिक्षा के तहत प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए विस्तृत जानकारी ली। विद्यालयों का औचक निरीक्षण करते हुए पुस्तकालय सहित परियोजना के तहत संचालित अन्य कार्यक्रमों की रिपोर्ट एक सप्ताह में उपलब्ध कराएं। नंदानगर में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में व्यवस्थाओं की नियमित जांच करने, भोजन व आवास की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। 

ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अला दिया को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और आंगनबाड़ी केंद्रों में बनाई जा रही पेंटिंग्स का निरीक्षण का जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। सीडीओ को निर्देश दिए कि जीआईसी पैंतोली का निरीक्षण करें। बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए कक्षाओं में स्मार्ट क्लास और पुस्तकालयों के निर्माण पर जोर दिया जाए। 

मुख्य शिक्षाधिकारी धर्म सिंह रावत ने समग्री शिक्षा के तहत प्राथमिक व माध्यमिक स्तर पर किए जा रहे कार्यों व उनकी प्रगति के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित, सतीश चमोली आदि मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...

उत्तराखंड: खेत में पानी छोड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रुप, युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार–

एसएसपी देहरादून ने की लोगों ने शांति की अपील, पिछले दो तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर चल...

सुहावना मौसम: श्रीनगर में बदला मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि और बारिश से मिली राहत–

दिनभर की उमस और तेज गर्मी के बाद शाम को छाए बादल, तापमान में आई गिरावट-- श्रीनगर (गढ़वाल), 14 जून...

प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए तत्काल राहत के निर्देश–

खलियाण बांगर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को किया मंत्री ने दौरा, प्रभावितों को दिया हर संभव मदद...

जागरुकता: सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित समाज अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक–

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण पर दिया...

उत्तराखंड: चेतावनी बोर्ड देखे बिना प्रतिबंधित घाट पर नहाने पहुंचा दिल्ली का युवक, गंगा में डूबा–

एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश, डीप डाइविंग टीम और आपदा राहत दल भी पहुंचा, युवक की खोजबीन शुरू-- ऋषिकेश...

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...
error: Content is protected !!