चमोली: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर में हिंदी पखवाड़ा हुआ शुरू, छात्रों ने किया काव्यपाठ–

by | Sep 13, 2025 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

​प्राचार्य के साथ ही ​शिक्षकों ने ​हिंदी भाषा के संरक्षण पर दिया जोर, कहा हिंदी भाषा संस्कृति व सभ्यता को रखती है जीवित–

गोपेश्वर, 13 सितंबर 2025: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर में हिंदी पखवाड़ा का धूमधाम से‌ शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय हिंदी दिवस की शुरूआत विद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य पराग व वरिष्ठ शिक्षक गजेंद्र सिंह के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यार्थियों के द्वारा हिंदी काव्य पाठ, हिंदी भाषा के वर्तमान स्वरूप व महत्व पर प्रकाश डाला गया।

इस वर्ष हिंदी पखवाड़ा 12 से 25 सितंबर के मध्य मनाया जाएगा। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक अमित कुमार सिंह ने कहा की हमें हिंदी के महत्व को समझते हुए अपनी भाषा पर गर्व करना चाहिए क्योंकि यही हमें अपनी जड़ों से जोड़े रखेगी। कार्यक्रम के संयोजक मनोज मलासी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाषा विकास के क्रम में अन्य भाषाओं के साथ तारतम्यता बिठाते हुए हमें अपनी बोली व भाषाओं पर गर्व करना चाहिए इसी से हमारी संस्कृति व सभ्यता जीवित रह सकती है।

वरिष्ठ शिक्षक गजेंद्र ने कहानी के माध्यम भाषाई महत्व विद्यार्थियों को समझाया। इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य पराग ने कहा कि हड़प्पा सभ्यता की भाषा को भी आज वैज्ञानिकों ने अनुसंधान के माध्यम से डिकोड कर दिया है जो वैदिक संस्कृत का ही एक भाषाई स्वरूप है जिससे कुछ समय इसके वास्तविक स्वरूप से हम परिचित होंगे। कार्यक्रम में मनोज, नितिन देवरानी, सीमा इत्यादि सम्मिलित हुए।

Latest News

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...

चमोली: जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की–

निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनरी तैनात...

चमोली: न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन–

एक सितंबर से खेल महाकुंभ-2026 का आगाज, खिलाड़ियों से पंजीकरण की अपील-- गोपेश्वर, 01 अगस्त 2026: जनपद...

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

आठ विधाओं की प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए...

चमोली: भुलकण में चला वृहद सफाई अभियान, निगोल नदी में कूड़ा फेंकने पर जताई चिंता–

दो किलोमीटर क्षेत्र से हटाया प्लास्टिक व अन्य कचरा, तुंगनाथ क्षेत्र के व्यापारियों से नदी को...
error: Content is protected !!